1- लेटे हुए हनुमान मंदिर- उत्तरप्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित यह मंदिर देश ही नहीं दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां पर बजरंगबली आराम की मुद्रा में लेटकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं. इन्हें बड़े हनुमान जी, किले वाले हनुमान जी, लेटे हनुमान जी और बांध वाले हनुमान जी के नाम से जाना जाता है। कहत हैं कि, इनकी भुजा के नीचे अहिरावण दबा है।