शनिवार को ‘बजरंग बाण’ के पाठ से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, इस विधि से करें पाठ
Bajrang Baan Saturday Benefits: शनिवार को श्रद्धा से ‘बजरंग बाण’ का पाठ करने से श्री हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह पाठ भय, बाधा और नकारात्मकता दूर करता है।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी (सौ.सोशल मीडिया)
Shaniwar Bajrang Baan Paath: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित हैं, जिनका अपना विशेष महत्व है। ऐसे में शनिवार का दिन शनि देव के साथ-साथ संकटमोचन पवन पुत्र हनुमान जी की कृपा पाने के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिष एवं धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करने से शनि के दोष, साढ़ेसाती, ढैय्या और अन्य ग्रह बाधाएं शांत हो जाती हैं।
बजरंग बाण का आध्यात्मिक महत्व
हिन्दू धर्म में बजरंग बाण का आध्यात्मिक महत्व है। धर्म ग्रथों में बताया गया है कि बजरंग बाण में हनुमान जी की ऐसी शक्ति है कि यह भूत-प्रेत, ऊपरी बाधा, कर्ज, रोग, शत्रु भय और मानसिक तनाव से तुरंत मुक्ति दिलाता है।
शनिवार को इसका पाठ करने से फल दोगुना हो जाता है क्योंकि इस दिन शनि और हनुमान दोनों की ऊर्जा एक साथ कार्य करती है। शास्त्रों में लिखा है कि शनिवार को बजरंग बाण का 11 या 21 बार पाठ करने से साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है और जीवन में स्थिरता आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Money Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
12 जुलाई का महाशुभ संयोग! एक ही दिन करें प्रदोष, शिवरात्रि और रविवार व्रत, मिल सकता है कई गुना पुण्यफल
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
गजकेसरी योग 2026: 14 जुलाई से बनेगा बेहद शुभ संयोग, इन 4 राशियों के जीवन में आ सकते हैं सकारात्मक बदलाव
शनिवार को बजरंग बाण पाठ की सही विधि
- प्रातः स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- घर के मंदिर में या किसी शांत स्थान पर हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
- दीपक (सरसों के तेल या घी का) जलाएं और लाल फूल, सिंदूर व चोला अर्पित करें।
- पहले श्रीराम नाम का स्मरण करें, फिर श्रद्धा से बजरंग बाण का पाठ करें।
- पाठ के बाद हनुमान चालीसा और आरती करना भी शुभ माना जाता है।
- अंत में प्रसाद (गुड़, चना या बूंदी) वितरित करें।
बजरंग बाण पाठ के क्या है लाभ
बजरंग बाण का पाठ भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ किया जाए तो इसे अत्यंत फलदायी माना गया है। हनुमान की उपासना से जुड़ा यह स्तोत्र आध्यात्मिक, मानसिक और ज्योतिषीय दृष्टि से कई लाभ प्रदान करता है।
-
शनि दोष से राहत
मान्यता है कि शनिवार को इसका पाठ करने से शनि देव के कष्ट, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव में कमी आती है।
-
भय और नकारात्मक ऊर्जा का नाश
नियमित पाठ से मन में छिपे डर, चिंता और असुरक्षा की भावना कम होती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आत्मबल बढ़ता है।
-
साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि
‘बजरंग’ का अर्थ वज्र के समान मजबूत। इसका जप व्यक्ति को मानसिक रूप से दृढ़ बनाता है और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति देता है।
-
बाधाओं से मुक्ति
जीवन में आ रही रुकावटें, कार्यों में देरी या बार-बार असफलता जैसी समस्याओं से राहत मिलने की मान्यता है।
-
रोग और कष्टों से रक्षा
भक्तों का विश्वास है कि बजरंग बाण का प्रभाव व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक कष्टों से सुरक्षा प्रदान करता है।
ये भी पढ़े:-मंगलवार से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक, नकारात्मकता दूर करने के लिए क्या करें उपाय, यहां पढ़िए
-
मनोकामनाओं की पूर्ति
सच्चे मन और नियमपूर्वक किया गया पाठ इच्छित कार्यों में सफलता दिलाने में सहायक माना जाता है।
ध्यान रखें कि बजरंग बाण एक प्रभावशाली स्तोत्र है, इसलिए इसे पूर्ण श्रद्धा, संयम और सकारात्मक भावना के साथ ही पढ़ना चाहिए। नियमित रूप से शनिवार को इसका पाठ करने से जीवन में स्थिरता, शांति और सुरक्षा का अनुभव होता है।
