तरबूज- गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए भरपूर पानी वाला फल तरबूज को डाइट में शामिल कर सकते है। यहां पर तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है इसके सेवन करने से शरीर आपका हाईड्रेट रहता है। इतना ही नहीं तरबूज में विटामिन ए, सी, पोटेशियम, लाइकोपीन जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए अच्छा होता है।