Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती जिला अस्पताल के ICU पर भारी दबाव, 10 महीने में 1387 मरीज भर्ती, संसाधनों की कमी से 245 ने तोड़ा दम

Amravati Health Crisis: अमरावती इर्विन अस्पताल के ICU में 10 माह में 1,387 गंभीर मरीज भर्ती हुए, जिनमें से 245 की मृत्यु हुई, बेड संख्या 6 से 18 हुई, लेकिन 50 बेड के CCU की योजना अब भी कागजों पर है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Feb 23, 2026 | 04:59 PM

अमरावती इर्विन अस्पताल मरीज भर्ती तस्वीर (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati District General Hospital News: अमरावती जिला सामान्य अस्पताल (इर्विन) के आईसीयू में सीमित सुविधाओं के बीच जीवन और मृत्यु की जंग जारी है। मात्र छह बेड से शुरू हुए इस आईसीयू में अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच 1,387 गंभीर मरीजों का उपचार किया गया। हालांकि संसाधनों की कमी और इलाज में विलंब के कारण 245 मरीजों को बचाया नहीं जा सका।जिला अस्पताल ही एकमात्र सरकारी केंद्र है जहां आईसीयू सुविधा उपलब्ध है।

उपजिला व ग्रामीण अस्पतालों से गंभीर मरीजों सर्पदंश, विष सेवन, दुर्घटना पीड़ित और प्रसूति के दौरान गंभीर हुई महिलाओं को यहीं रेफर किया जाता है। बेड संख्या पहले छह थी, जिसे बढ़ाकर 18 कर दिया गया है। इससे नागपुर रेफर होने वाले मरीजों की संख्या कुछ कम हुई है, लेकिन बढ़ती मरीज संख्या के कारण दबाव अब भी बना हुआ है।

आंकडों के अनुसार दस माह में भर्ती 1,387 मरीजों में से 245 की मृत्यु हुई। नवंबर (175) और जून-अगस्त (154-154) में सबसे अधिक मरीज भर्ती हुए। आईसीयू में बेड बढ़ने के बावजूद बढ़ती जरूरतें यह संकेत दे रही हैं कि अमरावती जिले को और उन्नत स्वास्थ्य ढांचे की तत्काल आवश्यकता है। नवंबर माह में सबसे अधिक 175 मरीज आईसीयू में भर्ती हुए।

सम्बंधित ख़बरें

अमरावती विश्वविद्यालय ने विवेक देशमुख को दी क्लीन चिट, बर्खास्तगी का प्रस्ताव खारिज

अमरावती में क्रांतिज्योति महात्मा फुले जयंती पर चित्रा चौक में उमड़ा जनसैलाब; विविध संगठनों ने किया अभिवादन

धारणी में फलों के ठेलों के अतिक्रमण से सड़कें जाम; वाहन खड़ा करने पर युवक से मारपीट, प्रशासन की चुप्पी पर रोष

अमरावती में योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं; पालकमंत्री बावनकुले ने की ई-लाइब्रेरी की घोषणा

आईसीयू में माहवार भर्ती मरीजों की संख्या (अप्रैल 2025-जनवरी 2026)

माह मरीजों की संख्या
अप्रैल 64
मई 77
जून 154
अगस्त 154
सितंबर 145
अक्टूबर 150
नवंबर 175
दिसंबर 147
जनवरी 148
विवरण संख्या / जानकारी
कुल भर्ती मरीज (अप्रैल 25 – जन 26) 1,387
कुल मृत्यु 245
सर्वाधिक भर्ती (नवंबर) 175 मरीज
वर्तमान बेड संख्या 18
प्रस्तावित CCU क्षमता 50 बेड

ये भी पढ़ें:- अकोला में 11 करोड़ का डाबकी रोड प्रोजेक्ट अधर में; साल भर में हुआ सिर्फ 30% काम, धूल और गड्ढों से जनता परेशान

50 बेड का सीसीयू स्थापित करने की योजना

जिला शल्य चिकित्सक विनोद पवार ने बताया की पहले आईसीयू में केवल 6 बेड थे, जिन्हें बढ़ाकर 18 कर दिया गया है। हालांकि 20 बेड करने की योजना थी, लेकिन स्थान की कमी के कारण फिलहाल 18 बेड ही उपलब्ध कराए जा सके है। भविष्य में 50 बेड का सीसीयू स्थापित करने की योजना है। ताकि गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।

Amravati irwin hospital icu crisis 1387 patients 245 deaths 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2026 | 04:59 PM

Topics:  

  • Amravati Crime
  • Amravati News
  • Health News
  • maharashtra government news
  • Maharashtra Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.