- Hindi News »
- Photos »
- Forest Bathing Provides Health Benefits
कहां से आया फॉरेस्ट बाथिंग का तरीका, आपके स्ट्रेस को कम करके मूड बनाता है फ्रेश
भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव और चिंता से ग्रसित होता है। वहीं पर आजकल हर कोई अपनी लाइफ में इतने व्यस्त होते है कि, सेहत के प्रति सजग नहीं हो पाते है। दिल को सुकून देने के लिए इन दिनों एक खास तरह का ट्रेंड चर्चा में चल रहा है जिसका नाम फॉरेस्ट बाथिंग।
- Written By: दीपिका पाल
जानिए फॉरेस्ट बाथिंग का आसान तरीका (सौ. सोशल मीडिया)

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव और चिंता से ग्रसित होता है। वहीं पर आजकल हर कोई अपनी लाइफ में इतने व्यस्त होते है कि, सेहत के प्रति सजग नहीं हो पाते है। दिल को सुकून देने के लिए इन दिनों एक खास तरह का ट्रेंड चर्चा में चल रहा है जिसका नाम फॉरेस्ट बाथिंग। जानिए इसके बारे में

यहां पर फॉरेस्ट बाथिंग की बात की जाए तो, इसका मतलब होता है जंगल में नहाने से नहीं बल्कि जंगल में जाकर प्रकृति के साथ समय बिताने से है। इसके कई फायदे हैं।
Kitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
Jackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
Summer Skincare Tips: गर्मी की चिलचिलाती धूप में भी चमकेगा चेहरा, जानें देखभाल का सही तरीका

यह खास तरह का ट्रेंड फॉरेस्ट बाथिंग जापान से आया है, जहां इसे शिनरिन योकू (Shinrin-Yoku) के नाम से जाना जाता है। इसमें जंगल में नहाना नहीं बल्कि जंगल, बगीचे या हरे-भरे इलाके से जुड़ने से होता है। जब आप फॉरेस्ट बाथिंग लेते है तो, वहां की हवा को महसूस करते हैं, पेड़ों के बीच चलते हैं, पत्तों को देखते हैं, चिड़ियों की आवाज सुनते हैं आदि चीजें शामिल होती हैं, जो मन और शरीर दोनों तरोताजा करती हैं।

यहां पर फॉरेस्ट बाथिंग के कई फायदे बताए गए है जिसमें कहा जाता है कि, यह ट्रेंड तनाव और ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसके साथ ही जंगल में ध्यान लगाने की शक्ति बढ़ती है। मूड बेहतर होता है। आप अंदर से खुश और शांत महसूस करते हैं।

कहा जाता है कि साल 2022 में एक और रिसर्च की गई, जिसमें पाया गया कि अगर आप हरियाली और प्राकृतिक माहौल में कोई हल्की-फुल्की एक्टिविटी, जैसे टहलना, साइकिल चलाना आदि करते हैं, तो उसका आपकी दिल की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है।

फॉरेस्ट बाथिंग नया ट्रेंड नहीं प्राचीन काल से जुड़ा हुआ है इसमें हमारे ऋषि-मुनि पहले से जंगल में ध्यान, योग और साधना करते थे। जहां पर वे शांत वातावरण में तपस्या करने के फायदे लेते थे।

फॉरेस्ट बाथिंग शुरू करने के लिए आपको किसी जंगल में जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने शहर में किसी पार्क या गार्डन में जा सकते हैं। बस इस दौरान आप मोबाइल या ईयरफोन का इस्तेमाल न करें। आप प्रकृति को महसूस करें।
Forest bathing provides health benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज पैदा होने वाले जातकों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका आगामी वर्ष
May 19, 2026 | 06:17 AMNagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल
May 19, 2026 | 06:05 AMIndia Norway Partnership: पीएम मोदी और किंग हेराल्ड V के बीच अहम बैठक, पुरानी दोस्ती और नए समझौतों पर बनी बात
May 19, 2026 | 05:58 AMअब ChatGPT और Gemini को टक्कर देगी नई Siri, iPhone यूजर्स के लिए बड़ा धमाका
May 19, 2026 | 05:58 AMMaharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम
May 19, 2026 | 05:55 AMThird Bada Mangal: 2026 का तीसरा बड़ा मंगल आज, हनुमान जी को चढ़ाएं ये खास वस्तुएं, मनोकामनाएं होंगी पूरी
May 19, 2026 | 05:30 AMपेट्रोल पंप पर हो रहा बड़ा खेल, जानें किस तरीके से चोरी होता है पेट्रोल
May 19, 2026 | 03:34 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM


















