चेहरे को दूध जैसा सफेद और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका, सिर्फ 1 हफ्ते में नजर आने लगेगा फर्क!
Skin Whitening Home Remedies: हर कोई साफ, निखरी और चमकदार त्वचा पाना चाहता है लेकिन गलत स्किन केयर और प्रदूषण की वजह से चेहरा बेजान दिखने लगता है। ऐसे कुछ रूटीन को फॉलो करके चमकदार स्किन पा सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
ग्लोइंग फेस (सौ. फ्रीपिक)
Glowing Face Tips: हर कोई बेदाग और चमकदार त्वचा की चाहत रखता है लेकिन बाजार में मिलने वाली केमिकल युक्त क्रीम कई बार स्किन को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा देती हैं। अगर आप भी चेहरे के कालेपन और सुस्ती से परेशान हैं तो प्रकृति के खजाने में इसका पक्का इलाज मौजूद है।
आयुर्वेद में कच्चे दूध को बेहतरीन क्लींजर माना गया है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड न केवल त्वचा की गहराई से सफाई करता है बल्कि डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई और चमकदार त्वचा को बाहर लाने में मदद करता है। जब इसे बेसन, हल्दी या शहद के साथ मिलाया जाता है तो यह एक पावरफुल स्किन व्हाइटनिंग फॉर्मूला बन जाता है।
कैसे पाएं चमकदार स्किन
- सुबह उठते ही चेहरे पर ठंडे कच्चे दूध से मसाज करें। एक कॉटन बॉल को दूध में भिगोकर चेहरे को पोंछें। यह रात भर जमी गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को निकाल बाहर करेगा।
- 1 चम्मच बेसन में 2 चम्मच कच्चा दूध और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। बेसन त्वचा की टैनिंग हटाता है और हल्दी एंटी-बैक्टीरियल गुण देती है।
- चेहरे को धोने के बाद गुलाब जल का स्प्रे करें। यह त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित रखता है।
- रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल और विटामिन-E ऑयल की एक पतली परत लगाएं। यह रात भर स्किन को रिपेयर करने का काम करता है।
यह भी पढ़ें:- Skin Care: चेहरे पर नारियल तेल लगाने से पहले रुकें! जानें यह आपकी स्किन को ग्लो देगा या करेगा डैमेज
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
इन बातों का रखें खास ख्याल
- सिर्फ बाहरी लेप काफी नहीं है। दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं ताकि विषैले तत्व शरीर से बाहर निकलें।
- अगर आप यह रूटीन फॉलो कर रहे हैं तो धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- अपनी डाइट में विटामिन-C युक्त फल जैसे संतरा और नींबू शामिल करें।
किसी भी प्राकृतिक नुस्खे का असर दिखने में थोड़ा समय लगता है लेकिन इसका फायदा लंबे समय तक बना रहता है। अगर आप लगातार 7 दिनों तक इस रूटीन को फॉलो करते हैं तो आपको चेहरे के टेक्सचर और रंगत में साफ बदलाव नजर आने लगेगा।
