सुनकर हैरान रह जाएंगे आप ! इन 5 देशों में क्रिसमस मनाने की अजब-गजब परंपरा है खास, जानिए
Christmas Unique Tradition: ईसाई धर्म का यह खास त्योहार कई पंरपराओं के साथ देशभर में मनाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर 5 देशों में अजीबो गरीब परंपराएं भी निभाई जाती है जिन्हें सुनकर आप दंग रह जाते है।
- Written By: दीपिका पाल
Christmas Weird Traditions: साल का अंतिम महीना याने दिसंबर चल रहा है। इस महीने के अंतिम दिनों में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। ईसाई धर्म का यह खास त्योहार कई पंरपराओं के साथ देशभर में मनाया जाता है। क्रिसमस के मौके पर 5 देशों में अजीबो गरीब परंपराएं भी निभाई जाती है जिन्हें सुनकर आप दंग रह जाते है।
इंग्लैंड - इस देश में वैसे तो क्रिसमस पारंपरिक तरीके से मनाते है लेकिन कुछ परंपरा आज भी विद्यमान है। इंग्लैंड में शरारती बच्चों को क्रिसमस पर स्टॉकिंग्स(मौजे) में कोयला दिया जाता है। इस परंपरा का अलग महत्व होता है।
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Friendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Friendship Day: बेस्ट फ्रेंड के साथ जरूर देखें दोस्ती पर बनी ये 9 बॉलीवुड फिल्में, याद आ जाएंगे पुराने दिन
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
चेक रिपब्लिक- क्रिसमस से जुड़ी कुछ परंपराओं में यहां पर सेलिब्रेट की जाती है। कम लोग जानते होंगे,यहां कि अविवाहित महिलाएं शादी की इच्छा से क्रिसमस के दिन अपने कंधे पर जूता फेंकती हैं. अगर जूते की उंगलियां दरवाजे की ओर घूमी तो माना जाता है कि उनकी शादी जल्द होने की संभावना मिलती है।
स्विट्ज़रलैंड - क्रिसमस की प्रचलित परंपरा इस देश में भी मिलती है। क्रिसमस के मौके पर इस दिन लोग काऊ बेल्स पहनकर परेड में भाग लेते हैं. इस दौरान लोग शोर मचाते हैं, कहते हैं कि, ऐसा करने से बुरी आत्माएं घर में प्रवेश नहीं करती है।
ग्रीस - इस खास दिन पर भी ग्रीक में 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक 12 दिनों के लिए यहां की लुप्त हुई कालीकंतजरोइ नाम की दुष्ट गोबलिन की जाति के लोग धरती पर आ जाते हैं। वे दिनों में ये एक बार क्रॉस और होली बेसिल को पवित्र पानी से धोकर घर में उसी पानी का छिड़काव करते हैं।
बेल्जियम - क्रिसमस के अजीबो गरीब ट्रेडिशन में इस दिन खास पाव रोटी (पीटा) तैयार की जाती है। इस पाव रोटी को पीटा कहते हैं. इसमें सिक्के रखकर पकाते हैं. जिसको रोटी में सिक्का मिलता है उसे बहुत लकी माना जाता है।
