-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Smriti Irani Tulsi Saree Gaurang Shah
सोशल मीडिया पर हो रही टीवी की तुलसी की साड़ियों की तारीफ, जानें कौन डिजाइन कर रहा पारंपरिक साड़ी
- Written By: अनिल सिंह
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2' में Tulsi की पारंपरिक साड़ियों की तारीफ हो रही है। स्मृति ईरानी ने डिजाइनर गौरांग शाह को धन्यवाद दिया, जो जामदानी और हथकरघा कला को पुनर्जीवित करने के लिए जाने जाते हैं।

टीवी की 'तुलसी' की पारंपरिक साड़ियों की हो रही तारीफ, स्मृति ईरानी ने डिजाइनर गौरांग शाह को कहा- 'धन्यवाद'
Smriti Irani Aka Tulsi Saree Design: टीवी की लोकप्रिय ‘तुलसी’ यानी स्मृति ईरानी ने सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2’ के साथ छोटे पर्दे पर शानदार वापसी की है। उनकी वापसी के साथ ही एक बार फिर उनकी पहनी गई पारंपरिक साड़ियां सुर्खियों में आ गई हैं। दर्शकों द्वारा इन साड़ियों की खूब तारीफ हो रही है, जिसके बाद स्मृति ईरानी ने खुद पारंपरिक कला को जिंदा रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डिजाइनर गौरांग शाह को धन्यवाद दिया है।
स्मृति ईरानी ने गौरांग शाह के पोस्टर को रीपोस्ट करते हुए इतनी प्यारी और कलात्मकता से सजी हुई साड़ियों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आपकी कला हमारी विरासत को पूरे सम्मान के साथ जीवंत करती है, गौरांग शाह। सहयोग के लिए आपका बहुत धन्यवाद।” इस पोस्ट से साफ होता है कि सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी-2’ में गौरांग शाह की पारंपरिक साड़ियों का इस्तेमाल हो रहा है।
गौरांग शाह: पारंपरिक कला का पुनरुद्धार
गौरांग शाह भारतीय फैशन इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति अर्जित कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
थिएटर्स के बाद OTT पर दस्तक देने को तैयार ‘Obsession’, घर बैठे देख पाएंगे साल की सबसे चर्चित हॉरर फिल्म
थाईलैंड में पति जहीर इकबाल संग रोमांटिक हुईं सोनाक्षी सिन्हा, कपल की खूबसूरत तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
‘वेलकम टू द जंगल’ देखकर झूम उठे दर्शक, किसी ने कहा पैसा वसूल एंटरटेनर, तो किसी ने बताया पुरानी वेलकम बेहतर
Kajal Aggarwal New Film: पेस्टिसाइड और कैंसर के कनेक्शन पर बनी फिल्म, ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर हुआ वायरल
विशेषज्ञता: गौरांग पारंपरिक भारतीय वस्त्रों की कला के संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी जामदानी बुनाई सबसे ज्यादा मशहूर है, जिससे वे क्लासी साड़ियां बनाते हैं।
सेलिब्रिटी क्लाइंट्स: गौरांग शाह द्वारा बनाई गई साड़ियां बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेसेस जैसे सोनम कपूर, राधिका आप्टे, तापसी पन्नू और शिल्पा शेट्टी पहन चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का नया गाना ‘ईजी-ईजी’ रिलीज, दिलजीत की आवाज ने किया फैंस पर जादू
हथकरघा तकनीक से बुने वस्त्र
गौरांग शाह ने अपनी कला और संस्कृति को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के पास बसे गांवों में आज भी जिंदा रखा है। ये गांव अपनी बुनाई की पुरानी धरोहर को संजोकर रखने के लिए प्रसिद्ध हैं, जहां आज भी कपड़े बनाने के लिए हथकरघा तकनीक का इस्तेमाल होता है।
पारंपरिक डिज़ाइन: गौरांग इकत, कांजीवरम, उप्पदा, और जामदानी जैसे पारंपरिक डिजाइन की साड़ी और वस्त्र बनाते हैं।
पुरस्कार: उन्हें साल 2019 में तेलुगु फिल्म ‘महानती’ के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा, वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में राधिका आप्टे की दुल्हन आउटफिट के लिए भी उनकी खूब सराहना हुई थी।
Smriti irani tulsi saree gaurang shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बांधवगढ़ में बाघ का कहर! ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले नर बाघ को किया गया रेस्क्यू
Jun 26, 2026 | 06:50 PMJyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात करें ये दीपक उपाय, घर में बढ़ सकती है सुख-समृद्धि और धन की आवक
Jun 26, 2026 | 06:43 PMभीषण गर्मी में कार के अंदर बंद मिला पालतू कुत्ता, वीडियो देख भड़के लोग; मालिक की लापरवाही पर उठे सवाल
Jun 26, 2026 | 06:42 PMयवतमाल: बरसात में संक्रामक रोगों से बचाव की अपील, स्वास्थ्य अधिकारी ने नागरिकों को दी सावधानी बरतने की सलाह
Jun 26, 2026 | 06:39 PMमीरारोड को मिली नई धार्मिक पहचान, जरीमरी झील पर स्थापित हुई 51 फीट ऊंची भगवान विट्ठल की प्रतिमा
Jun 26, 2026 | 06:36 PMउज्जैन के दवा बाजार में सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला; घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Jun 26, 2026 | 06:32 PMथिएटर्स के बाद OTT पर दस्तक देने को तैयार ‘Obsession’, घर बैठे देख पाएंगे साल की सबसे चर्चित हॉरर फिल्म
Jun 26, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM













