-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Traffic Police Unregistered E Bike Crackdown 2025
नियमों को ताक पर रखकर हो रही कमर्शियल डिलीवरी, मुंबई पुलिस ने लिया एक्शन, 517 अवैध ई-बाइक जब्त
- Written By: आकाश मसने
Mumbai News: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 27-29 नवंबर 2025 में अपंजीकृत ई-बाइक पर विशेष अभियान चलाया। 517 ई-बाइक जब्त, 91 यातायात अपराध दर्ज, नागरिकों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई जारी।

ई बाइक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Traffic Police Action: मुंबई यातायात पुलिस ने डिलीवरी कर्मियों द्वारा यातायात नियमों के लगातार उल्लंघन के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने कमर्शियल डिलीवरी के लिए अवैध रूप से इस्तेमाल की जा रही, अपंजीकृत ई-बाइकों पर शहर भर में सख्त कार्रवाई शुरू की है।
नागरिकों की लगातार शिकायतों और यातायात अधिकारियों की चिंता के बाद, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 27 से 29 नवंबर 2025 तक विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान शहर भर में तैनात टीमों ने उल्लंघनकर्ताओं (चालकों) पर कड़ी कार्रवाई की है।
मुंबई पुलिस के अनुसार कई खाद्य और पार्सल डिलीवरी करने वाली कंपनियां ऐसी इलेट्रिक बाइक का इस्तेमाल कर रही हैं। जो आरटीओ में पंजीकृत ही नहीं हैं। ये अपंजीकृत ई-बाइक व्यावसायिक कार्य के लिए इस्तेमाल करना मोटर वाहन अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है। इनके सवार अक्सर गलत दिशा में वाहन चलाते, फुटपाथ पर चढ़ाते, सिग्नल तोड़ते और लापरवाही से ड्राइविंग करते दिखाई देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई: मुहर्रम के जुलूस में पेन किलर बताकर जहरीली कैप्सूल बांट रहा था शख्स, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Vadilal Dispute: वाडीलाल परिवार में तीन दशक पुराने समझौते पर फिर विवाद, बॉम्बे हाई कोर्ट में केस
क्या बीजेपी से हाथ मिलाएगी शिवसेना UBT! फ्लाइट में फडणवीस से हुई बातचीत पर क्या बोले उद्धव ठाकरे
राम मंदिर से चुराए गए 2000 करोड़ से खरीदे गए TMC और शिवसेना UBT के सांसद! संजय राउत का बड़ा दावा
517 अपंजीकृत ई-बाइक जब्त
पुलिस ने अपील की कि लापरवाही से चलाने व अवैध ई-बाइक के उपयोग की सूचना दें। जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। पुलिस के अनुसार अभियान के अंत तक 91 यातायात अपराध, 580 स्थानीय अपराध मामले दर्ज किए तथा वाणिज्यिक डिलीवरी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुल 517 अपंजीकृत ई-बाइक जब्त की है।
यह भी पढ़ें:- देश की पहली अर्बन टनल: ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव का सफर अब सिर्फ 15-20 मिनट में, TBM लॉन्चिंग आज
अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि आने वाले दिनों में भी परिवर्तन अभियान जारी रहेंगे। डिलीवरी करने वालों और कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि, व्यावसायिक कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन कानूनी रूप से पंजीकृत हों और यातायात नियमों का पालन करते है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके, लापरवाही से वाहन चलाने और अवैध ई-बाइक के उपयोग की सूचना दें।
Mumbai traffic police unregistered e bike crackdown 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दीघा बीच पर मस्ती के बीच आई मौत जैसी लहर, ह्यूमन चेन बनाकर लोगों ने बचाई महिला की जान
Jun 27, 2026 | 09:43 PMअतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PMमां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PMकॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
Jun 27, 2026 | 09:23 PMTET पेपर लीक से 5 लाख अभ्यर्थियों को झटका, CM फडणवीस ने SIT जांच के दिए आदेश
Jun 27, 2026 | 09:19 PMकेरल की चमचमाती सड़कें देख दंग रह गया युवक, बोला- यूपी-बिहार के स्टेट हाईवे भी ऐसे नहीं होते
Jun 27, 2026 | 09:14 PMदिल्ली में फंसी अमेरिकी महिला की भारतीय ने की मदद, विदेशी बोली- भारत जैसा अपनापन कहीं नहीं मिला
Jun 27, 2026 | 09:01 PMवीडियो गैलरी

Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM














