केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और कांचनताई गडकरी के नेतृत्व में विदर्भ के संतरा किसानों ने हाल ही में स्पेन का दौरा किया। इस दौरे का आयोजन एग्रोविजन, महाऑरेंज और सह्याद्री एग्रोफार्मर प्रोड्यूसर द्वारा किया गया था। स्पेन में टैंगो किस्म के संतरे, उनके उत्पादन, पैकेजिंग, प्रसंस्करण और नर्सरी का निरीक्षण किया गया। किसानों को प्रशिक्षित किया गया। स्पेन दौरे की डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण सुधीर दिवे, रवि बोरटकर, प्रशांत कुकड़े, मनोज जवंजाल, श्रीधर ठाकरे, स्वप्निल धोटे, राकेश मानकर, नवीन पेठे, विशाल लंगोटे, पुष्पक खापरे, नीलेश रोडे, अपूर्व जवंजाल, उद्धव पोतने, मोरेश्वर वानखेड़े की।