-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhurandhar Revenge Akshaye Khanna Rehman Dacoit Casting Mukesh Chhabra Story
300 एक्टर्स ने ठुकराया ‘रहमान डकैत’ का रोल, 2 साल बाद अक्षय खन्ना बने ‘धुरंधर’ की जान
- Written By: स्नेहा मौर्या
Mukesh Chhabra Casting On Dhurandhar: ‘धुरंधर’ में ‘रहमान डकैत’ का किरदार पाने के लिए 300 एक्टर्स ने मना कर दिया था। 2 साल बाद अक्षय खन्ना ने इसे निभाया और दर्शकों का दिल जीत लिया।

मुकेश छाबड़ा और अक्षय खन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar Movie Casting Challenges: धुरंधर: द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म में जहां एक ओर एक्शन और कहानी की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं ‘रहमान डकैत’ का किरदार दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुका है। इस रोल को अक्षय खन्ना ने जिस दमदार अंदाज में निभाया है, वह फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी बनकर उभरा है।
‘रहमान डकैत’ ने लूटी सारी लाइमलाइट
फिल्म में कई बड़े सितारे मौजूद हैं, लेकिन ‘रहमान डकैत’ का किरदार सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा है। उनका इंटेंस लुक और डायलॉग डिलीवरी फिल्म को अलग ही लेवल पर ले जाती है।
2 साल तक चला परफेक्ट एक्टर की तलाश
हालांकि, इस किरदार के लिए सही चेहरा ढूंढना आसान नहीं था। फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को इसके लिए करीब 2 साल तक मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर 300 से ज्यादा एक्टर्स का ऑडिशन लिया, लेकिन कोई भी इस रोल के लिए फिट नहीं बैठ रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
15 अगस्त पर रिलीज होते ही छाईं ये फिल्में, ‘स्त्री 2’ समेत इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
बड़े एक्टर्स ने भी कर दिया था मना
मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि कई नामी एक्टर्स को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन ज्यादातर ने मल्टीस्टारर फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। यही वजह रही कि ‘रहमान डकैत’ की कास्टिंग फिल्म की सबसे बड़ी चुनौती बन गई।
अक्षय खन्ना की एंट्री ने बदली किस्मत
मुकेश के मुताबिक, अक्षय खन्ना का नाम सबसे आखिर में सामने आया। जब उन्हें पहली बार कॉल किया गया, तो उन्होंने मजाक में कहा, “तू पागल हो गया है।” लेकिन जैसे ही उन्होंने कहानी सुनी, उनका नजरिया बदल गया। नरेशन के बाद उन्होंने इसे “शानदार” बताया और अगले ही दिन फिल्म के लिए हामी भर दी।
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ का विदेश में जलवा, कनाडा थिएटर्स को बदलना पड़ा नियम, इंडियन ही नहीं विदेशी भी हुए फैन
रिलीज के बाद पछताए कई एक्टर्स
फिल्म रिलीज होते ही ‘रहमान डकैत’ का किरदार सुपरहिट साबित हुआ। अक्षय खन्ना की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई और कई दर्शकों ने इसे फिल्म का हाईलाइट बताया। दिलचस्प बात यह है कि जिन एक्टर्स ने पहले इस रोल को ठुकरा दिया था, उन्होंने बाद में मुकेश छाबड़ा को फोन कर अफसोस भी जताया।
‘धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अगर कास्टिंग सही हो, तो फिल्म का असर कई गुना बढ़ जाता है। ‘रहमान डकैत’ इसका सबसे बड़ा उदाहरण बनकर सामने आया है।
Dhurandhar revenge akshaye khanna rehman dacoit casting mukesh chhabra story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, भारत-चीन पर बढ़ा अमेरिकी दबाव
Aug 10, 2026 | 10:40 AMगन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा
Aug 10, 2026 | 10:39 AMShare Market में पसरा सन्नाटा, मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 2 प्रतिशत, निफ्टी में 10 अंकों की उछाल
Aug 10, 2026 | 10:38 AMसनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














