वर्धा: हिमालय विश्व कॉलोनी को 2 साल बाद दूषित पानी से मिलेगी मुक्ति; नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू

Wardha News: वर्धा की हिमालय विश्व कॉलोनी में पिछले 2 वर्षों से जारी दूषित जलापूर्ति की समस्या अब समाप्त होगी। नगर परिषद ने नई पाइप लाइन का कार्य शुरू कर दिया है, जिससे नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।
Wardha’s Himalaya Vishwa Colony will soon get clean drinking water as the municipal council begins laying a new pipeline, ending a two-year struggle with contamination.
वर्धा पाइप लाइन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Wardha Water Supply News: वर्धा शहर के हिमालय विश्व कालोनी में गत 2 वर्ष से दूषित जलापूर्ति हो रही थी। जिससे नागरिकों ने नल का पानी पिना छोड़ दिया था। हाल ही में नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य नप के जलापूर्ति विभाग द्वारा शुरू किया गया है। कार्य पूर्ण होते ही हिमालय विश्व कालोनी की पेयजल समस्या का निराकरण होने वाला है। हिमालय विश्व कालोनी को शहर की सबसे महंगी कालोनी के रूप में जाना जाता है।

लेकिन गत 2 वर्ष से इस परिसर में नल से दूषित जलापूर्ति हो रही थी। इस क्षेत्र में नल का पाइप लाइन नाले के अंदर से जाता है। ऐसे में नाले का गंदा पानी पेयजल की पाइप लाइन में जाकर दूषित जलापूर्ति हो रही थी। शुरूआती दिनों में कुछ लोगों के स्वास्थ्य पर विपरित परिणाम भी देखने मिला था। इसके बाद दूषित जलापूर्ति की बात सामने आते ही नगर परिषद में हिमालय विश्व कालोनी के नागरिकों ने शिकायत की। फिर भी दुषित पानी की समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था।

परिणामवश नागरिकों ने नल के पानी का उपयोग करना तक बंद कर दिया था। हाल ही में निधि मंजूर होने से पेयजल की पाइप लाइन बदलने का कार्य आरंभ हो गया है। यह कार्य 15 दिन में पूर्ण हो जाएगा, ऐसी जानकारी नगर परिषद के जलापूर्ति विभाग से प्राप्त हुई है। हिमालय विश्व कालोनी के साथ ही अनमोलनगर परिसर की पेयजल की समस्या का निपटारा होने वाला है। जिससे नागरिकों द्वारा राहत व्यक्त की जा रही है।

इतवारा में पेयजल की समस्या कायम

इतवारा परिसर में पेयजल की पाइप लाइन बिछाई गई है। लेकिन अधूरे निर्माणकार्य की वजह से आज भी लोगों के मकान तक पानी नहीं पहुंच पाया है। जिससे इतवारा के वर्धा नागरिक पानी के लिए सार्वजनिक हैंडपंप पर ही निर्भर है। जरूरी उपाययोजना कर इतवारा में पेयजल की समस्या का निराकरण करने की मांग नागरिकों द्वारा की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com