IPL 2026 से पहले इन दो टीमों की बढ़ी टेंशन, इनके कप्तान ने पिछले 10 महीने में नहीं खेला एक भी T20 मैच

IPL Two Captains Analysis: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 28 मार्च से आगाज होगा। इस बार सीजन खास है, क्योंकि पहली बार सभी टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ी करते नजर आएंगे।
All 10 Teams Captian of IPl 2026
आईपीएल 2026 में सभी टीमों के कप्तान (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Rishabh Pant and Shreyas Iyer in IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि पहली बार सभी 10 टीमों की कप्तानी भारतीय खिलाड़ियों के हाथों में नजर आएगी। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। दो टीमों के कप्तान लंबे समय से T20 क्रिकेट से दूर हैं, जिससे उनकी फॉर्म और मैच फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ये दो नाम हैं ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर।

ऋषभ पंत के सामने फॉर्म में वापसी की चुनौती

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए पिछला IPL सीजन निराशाजनक रहा था। वह पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष करते नजर आए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शानदार वापसी की और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम की कप्तानी भी संभाली। लेकिन लगातार चोटों ने उनकी लय को प्रभावित किया, जिसके चलते उन्हें वनडे टीम से भी बाहर होना पड़ा।

गौर करने वाली बात यह है कि ऋषभ पंत ने जुलाई 2024 के बाद से कोई भी T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वहीं IPL 2025 के बाद से भी वह T20 क्रिकेट में नजर नहीं आए हैं। ऐसे में IPL 2026 उनके लिए नई शुरुआत साबित हो सकता है।

T20 में लय बनाए रखना क्यों है जरूरी?

T20 क्रिकेट ऐसा फॉर्मेट है, जिसमें निरंतर खेलना बेहद अहम होता है। इसमें बल्लेबाज की टाइमिंग और मैच टेम्परामेंट बड़ी भूमिका निभाते हैं। लंबे समय तक इस फॉर्मेट से दूर रहने वाले खिलाड़ियों के लिए शुरुआत आसान नहीं होती। यही वजह है कि पंत और अय्यर दोनों के सामने खुद को फिर से साबित करने की चुनौती होगी। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों के पास अनुभव और मैच विनिंग क्षमता है। अगर ये खिलाड़ी अपनी लय में लौट आते हैं, तो अपनी-अपनी टीमों को मजबूत स्थिति में पहुंचा सकते हैं।

श्रेयस अय्यर के पास खुद को साबित करने का मौका

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी पिछला IPL सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को फाइनल तक पहुंचाया, जहां उनकी नाबाद 87 रन की पारी आज भी याद की जाती है। हालांकि, टीम खिताब जीतने से चूक गई।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लगी चोट के कारण अय्यर लंबे समय तक मैदान से बाहर रहे। यही वजह रही कि वह T20 वर्ल्ड कप टीम में भी जगह नहीं बना सके। IPL 2025 के बाद से उन्होंने कोई भी प्रतिस्पर्धी T20 मैच नहीं खेला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com