Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओडिशा में BJP नेता पिताबास पांडा की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल

BJP Leader Pitabas Panda Murder: ओडिशा में एक वरिष्ठ बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद इलाके में भारी शोक और तनाव का माहौल बन गया है। BJP नेता एक सम्मानित वकील थे और ओडिशा राज्य बार..

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Oct 07, 2025 | 11:51 AM

ओडिशा गंजम जिले में BJP नेता की गोली मारकर हत्या, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Odisha Crime News: ओडिशा के गंजम जिले के ब्रह्मपुर में सोमवार शाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता और अधिवक्ता पिताबास पांडा पर उनके घर के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना शहर के ब्रह्मनगर इलाके में उनके घर के सामने हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी और तनाव पैदा कर दिया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 10 बजे दो अज्ञात बाइक सवार हमलावर ब्रह्मनगर में पीताबास पंडा के घर के पास पहुंचे। जैसे ही पंडा घर से बाहर निकले, बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और तुरंत ही मौके से भाग गए। गोली उनके सीने में लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत एमकेजीसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

आक्रोश में वकील समुदाय

पीतबास पांडा ओडिशा के एक प्रतिष्ठित वकील और राज्य बार काउंसिल के सदस्य थे। वे कानूनी क्षेत्र में अपनी पकड़ रखने वाले वरिष्ठ वकील थे और समाज एवं राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। कुछ साल पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। उन्होंने ब्रह्मपुर शहर और गंजाम जिले में पहले की सरकार के दौरान कई भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई थी। उनकी निर्मम हत्या ने कानूनी और राजनीतिक क्षेत्रों में गहरा शोक फैलाया है। वकील समुदाय में आक्रोश है और भाजपा कार्यकर्ता दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

टोल प्लाजा पर जाल, 19 किमी पीछा, समृद्धि महामार्ग पर अवैध विदेशी शराब तस्कर गिरफ्तार

क्रांति चौक में हड़कंप: संजय केनेकर के कार्यालय में मिला संदिग्ध बैग, एयर गन बरामद

अमरावती में बड़ी कार्रवाई: माया नगर में तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार

अंजनगांव सुर्जी के विहिगांव में महिला मजदूर का शव मिला; करंट या शराब? पुलिस जांच जारी

कानून व्यवस्था पर हमला

अखिल ओडिशा वकील संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता ज्ञान रंजन मोहंती ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसे “सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था और कानून के शासन पर सीधा हमला” करार दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री, गृह सचिव, ओडिशा के डीजीपी, दक्षिणी रेंज के डीआईजी और गंजम के एसपी से त्वरित कार्रवाई करने और सभी दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की अपील की।

यह भी पढ़ें:- Operation Sindoor: घुटने टेकने पर कैसे मजबूर हुआ पाकिस्तान, भारतीय सेना ने ऐसे बिछाया था जाल

यह घटना स्थानीय राजनीति में हड़कंप मचा गई है और लोगों में गहरा आक्रोश और तनाव फैल गया है। पुलिस ने हमले के आरोपीयों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह गोलीबारी उस समय हुई जब ब्रह्मपुर के एसपी सरवण विवेक और बैद्यनाथपुर की आईआईसी सुचित्रा परिदा कथित तौर पर अवकाश पर थीं। वहीं, आधिकारिक आंकड़े क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति की गंभीरता को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

Odisha bjp leader senior advocate pitabas panda shot dead

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 09:26 AM

Topics:  

  • Crime News
  • Odisha
  • Odisha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.