Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस

Ketan Agarwal Murder Case Third Suspect: केतन अग्रवाल हत्याकांड में लोनावला पुलिस को तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता का शक। रिमांड के दौरान सिया-चेतन से होगी पूछताछ।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 02, 2026 | 12:49 PM

केतन अग्रवाल मर्डर केस: सिया-चेतन के बाद अब तीसरे शख्स को तलाश रही पुलिस (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Ketan Agarwal Murder Case New Twist: महाराष्ट्र के सबसे चर्चित और सनसनीखेज केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आ रहा है। मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की गिरफ्तारी के बाद अब लोनावला पुलिस की तफ्तीश एक नए कोण पर घूम गई है। पुलिस को अंदेशा है कि रीयल एस्टेट कारोबारी केतन को लोहगढ़ किले की 400 फुट गहरी खाई में धकेलने की इस खूनी साजिश में इन दोनों के अलावा भी कोई तीसरा शख्स पर्दे के पीछे से शामिल था।

अदालत से मिली पुलिस रिमांड के आखिरी दो दिन बचे हैं और पुलिस इस ‘थर्ड मैन’ मिस्ट्री को सुलझाने के लिए दोनों मुख्य आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर कड़ी पूछताछ करने की तैयारी में है।

कोर्ट में पुलिस ने जताई तीसरे मददगार की आशंका

लोनावला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, जब आरोपियों को वडगांव मावल कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की गई थी, तब डायरी में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि इतनी बड़ी साजिश को बिना किसी बाहरी तकनीकी या भौतिक मदद के अंजाम देना मुमकिन नहीं लगता।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक

नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी

विहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम

GST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या किसी तीसरे व्यक्ति ने रेकी करने, लॉजिस्टिक्स जुटाने या वारदात के बाद सबूत मिटाने में सिया और चेतन की मदद की थी। हालांकि, पुलिस ने रणनीतिक कारणों से अभी तक उस संदिग्ध व्यक्ति के नाम या पहचान का खुलासा नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- चार छात्राएं एक ही स्कूल से अचानक लापता, कल्याण में मचा हड़कंप, पुलिस के हाथ भी नहीं लगा कोई सुराग

कैब ड्राइवर से भी पूछताछ

इस हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डर केस की तह तक जाने के लिए पुलिस अब तक दर्जनों लोगों को समन जारी कर उनके विस्तृत बयान दर्ज कर चुकी है। जांच टीम ने सिया के भाई साहिल गोयल, पिता प्रवीण गोयल और मां पूजा गोयल से कई घंटों तक पूछताछ कर यह जानने का प्रयास किया कि क्या परिवार को इस प्रेम त्रिकोण और चेतन के इरादों की भनक थी। इसके अलावा, केतन और सिया का रिश्ता तय कराने वाले मध्यस्थ मित्तल दंपति से भी दो दिनों तक लंबी पूछताछ की गई है।

यही नहीं, उस कैब ड्राइवर का भी बयान दर्ज किया गया है जो केतन और सिया को प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली (इंडोनेशिया) रवाना होने के दौरान मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट छोड़कर आया था।

व्हाट्सएप चैट से खुले कई सीक्रेट्स

पुलिस की तकनीकी शाखा को आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान कुछ बेहद महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। चैट और कॉल रिकॉर्ड्स से यह बात सामने आई है कि चेतन चौधरी दरअसल सिया से शादी तो करना चाहता था, लेकिन वह अपने करियर और आर्थिक स्थिति को स्थिर करने के लिए 2 से 3 साल का समय मांग रहा था। दूसरी तरफ, सिया के परिवार ने उसका रिश्ता अमीर कारोबारी केतन से तय कर दिया था।

चेतन को डर था कि अगर केतन और सिया की शादी हो गई, तो वह सिया को हमेशा के लिए खो देगा; इसी डर और सनक के चलते इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया। अब देखना होगा कि रिमांड के अंतिम दो दिनों में क्या किसी तीसरे आरोपी का नाम आधिकारिक रूप से सामने आता है।

Ketan agarwal murder case loonavala police suspects third accomplice investigation

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 12:49 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Ketan Agarwal Murder Case
  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.