Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस

Ketan Agarwal Case Siya Goyal Lie Detector Test: केतन अग्रवाल हत्याकांड में प्रत्यक्षदर्शियों की कमी के चलते पुणे पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल का पॉलीग्राफी टेस्ट कराएगी। कोर्ट से मांगी इजाजत।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 02, 2026 | 03:03 PM

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल का होगा लाई-डिटेक्टर टेस्ट (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Siya Goyal Polygraph Test: महाराष्ट्र के चर्चित और हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुणे पुलिस के सामने एक बड़ी कानूनी चुनौती खड़ी हो गई है। पुलिस के पास इस बात का थ्योरी और इकबालिया बयान तो है कि रियल एस्टेट कारोबारी केतन की हत्या कैसे और किसने की, लेकिन अदालत में आरोपियों को दोषी साबित करने के लिए कोई पुख्ता डॉक्यूमेंट या चश्मदीद सबूत हाथ नहीं लगा है।

इस गुत्थी को सुलझाने और मामले की तह तक जाने के लिए जांच टीम ने गुरुवार को स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी और केतन की मंगेतर सिया गोयल का ‘लाई-डिटेक्टर’ (पॉलीग्राफी) टेस्ट कराने की आधिकारिक अनुमति मांगी है।

लोहागढ़ किले से धक्का देने का कोई गवाह नहीं

यह सनसनीखेज मामला 18 जून 2026 को सामने आया था, जब केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले की एक ऊंची चट्टान से 400 फीट गहरी खाई में धकेल कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है, जो 3 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान

वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी

मानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट

नवी मुंबई में बारिश का कहर: हार्बर लाइन पर ओवरहेड तार टूटा, ट्रेनें लेट; नेरुल में करंट से 2 छात्राएं घायल

अदालत में दायर याचिका में पुणे पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोनों आरोपियों के विरोधाभासी बयानों के अलावा उनके पास ऐसा कोई सीधा चश्मदीद गवाह नहीं है जो यह साबित कर सके कि घटना के वक्त केतन को खाई में असल में किसने धक्का दिया था। इसी कानूनी कमी को दूर करने के लिए पॉलीग्राफी टेस्ट बेहद अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन 

केतन के मोबाइल से डेटा डिलीट करने का शक

जांच के दौरान पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सुराग मिला है। केतन की मौत के बाद उसका मोबाइल फोन काफी देर तक सिया गोयल के पास ही था। पुलिस तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से इस एंगल पर गहनता से तफ्तीश कर रही है कि क्या सिया ने पकड़े जाने के डर से केतन के फोन से उनकी आपसी चैट, कॉल रिकॉर्ड्स या कोई अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल डेटा डिलीट किया है।

इससे पहले, 1 जुलाई को पुणे पुलिस की एक विशेष टीम सह-आरोपी चेतन चौधरी को लेकर लोहागढ़ किले के उसी स्पॉट पर गई थी, जहां एक डमी (पुतले) का इस्तेमाल करके पूरे क्राइम सीन को रीक्रिएट किया गया ताकि धक्का देने की सटीक टाइमिंग और एंगल को समझा जा सके।

कोर्ट में सीधे मान्य नहीं होते पॉलीग्राफी के नतीजे

कानूनी जानकारों के मुताबिक, पॉलीग्राफी या लाई-डिटेक्टर टेस्ट अक्सर उन्हीं पेचीदा मामलों में अपनाए जाते हैं जहां भौतिक सबूतों की कमी होती है। इस टेस्ट के दौरान आरोपी के रक्तचाप, पल्स रेट और सांस लेने की गति का विश्लेषण किया जाता है जिससे पता चलता है कि वह झूठ बोल रहा है या सच।

हालांकि, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत इसके नतीजों को अदालत में सीधे तौर पर अकाट्य सबूत नहीं माना जाता, लेकिन जांच एजेंसियों को इससे बेहद महत्वपूर्ण सुराग और नई कड़ियां मिल जाती हैं, जो उन्हें असली सबूतों तक पहुंचाती हैं। फिलहाल, पुलिस सिया के माता-पिता, भाई और केतन के पिता से भी पूछताछ कर चुकी है और अब कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही है।

Ketan agarwal murder case police to conduct lie detector polygraph test on siya goyal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 02:37 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Ketan Agarwal Murder Case
  • Maharashtra News
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.