- Hindi News »
- North East »
- Congress Protest At Pm Modi Programme Site Manipur Row
जहां हुआ PM मोदी का कार्यक्रम…वहीं कांग्रेस ने भरी हुंकार, मणिपुर पर सियासी आर-पार
Congress Protest in Manipur: पीएम मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर पहुंचकर यहां हिंसा प्रभावितों से मुलाकात की। वहीं, उनके कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

मणिपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Manipur Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मणिपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे ज्यादा प्रभावित चुराचांदपुर का भी दौरा किया। मणिपुर में 2 साल पहले कुकी और मेइती समुदाय के बीच शुरू हुए खूनी संघर्ष के बात यह पहला ऐसा मौका है जब पीएम मोदी सूबे के दौरे पर पहुंचे हैं।
पीएम मोदी ने मणिपुर के चुराचांद पुर पहुंचकर यहां हिंसा प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने यहां जनता को संबोधित भी किया। वहीं, पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया है। इसके अलावा मणिपुर यूथ कांग्रेस ने राजधानी इंफाल में भी प्रदर्शन किया है।
“Down Down Narendra Modi”, “Down Down BJP” ecoe members of Manipur Pradesh Youth Congress Committe as they protest at Congress Bhawan, Imphal. #pmmanipurvisit #Congress pic.twitter.com/kBvWQWaw9b — Poknapham / The People’s Chronicle (@PoknaphamNews) September 13, 2025
पीएम मोदी पर कांग्रेस हमलावर
पीएम मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार उन्हें और भारतीय जनता पार्टी को निशाना बना रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के दौर को ढोंगर और मणिपुर के हिंसा प्रभावित लोगों के जख्मों पर नमक करार दिया है। उन्होंने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि तीन घंटे का ठहराव कोई सहानुभूति नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा आरोप; कहा- ये धमाके BJP के इलेक्शन की तैयारी
‘सनातन और हिंदू धर्म अलग हैं’, सीएम योगी के बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई का तीखा पलटवार
500 FIR, 400 कार्यकर्ताओं को जेल…सुवेंदु अधिकारी का बड़ा खुलासा, नंदीग्राम में वेलकम के बीच एक्शन के संकेत
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
आपका ‘राजधर्म’ कहां है: खड़गे
खड़गे ने आगे कहा कि मणिपुर में हिंसा शुरू होने के बाद से पीएम मोदी ने 46 विदेशी दौरे किए लेकिन अपने ही देश के हिस्से में जाने की फुर्सत नहीं मिली। आखिरी बार वह 2022 में चुनाव प्रचार के लिए मणिपुर पहुंचे थे। वहीं, अब जब जा रहे हैं तो भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा भी कि आपका ‘राजधर्म’ कहां है?
प्रियंका गांधी ने भी साधा निशाना
इसके अलावा कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने भी इसे लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि पीएम मोदी को दो साल बाद मणिपुर की जरूरत महसूस हुई है। उन्हें तो बहुत पहले चले जाना चाहिए था। मणिपुर में इतने समय तक हिंसा चलने देना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह भारतीय प्रधानमंत्रियों की परंपरा नहीं रही है।
पवन खेड़ा ने कसा जोरदार तंज
खड़गे और प्रियंका के अलावा कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी पीएम मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर उन्हें निशाने पर लिया है। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के रोड शो पर तंज कसते हुए कहा कि क्या उनका रोड शो उन्हीं सड़कों पर है जहां महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। जब महिलाओं को इन सड़कों पर परेड कराई जा रही थी, उस समय प्रधानमंत्री मोदी कहां थे?
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर और मिजोरम दौरे पर कहा, “क्या उनका रोड शो उन्हीं सड़कों पर है जहां महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। जब महिलाओं को इन सड़कों पर परेड कराई जा रही थी, उस समय प्रधानमंत्री मोदी कहां थे? जब मणिपुर को… pic.twitter.com/70uBCyOaul — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2025
यह भी पढ़ें: मणिपुर के चुराचांदपुर में बोले PM मोदी, मेरा वादा मैं और भारत सरकार आपके साथ खड़ी
आपको बता दें कि मणिपुर में हिंसा की शुरूआत मई 2023 में शुरू हुई थी। जिसके नेपथ्य में हाईकोर्ट का एक निर्णय था। हिंसा शुरू हुए 2 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। यहां हुई हिंसक घटनाओं में 300 से ज्यादा लोगों की जान गई है। इसके साथ ही 1500 लोग घायल और 67,000 लोग विस्थापित हुए हैं।
Congress protest at pm modi programme site manipur row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
May 06, 2026 | 04:32 PMये दीदी की हार नहीं लोकतंत्र की हार है, संजय राउत ने दी चेतावनी, विपक्षी की एकजुटता पर बड़ा बयान
May 06, 2026 | 04:29 PMBargi Cruise Accident: जबलपुर क्रूज हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, इंजन नहीं ‘जनरेटर’ के भरोसे चल रहा था क्रूज
May 06, 2026 | 04:22 PMVitamin D Deficiency: धूप में बैठने के साथ-साथ इन चीजों से पूरी हो सकती है विटामिन-D की कमी
May 06, 2026 | 04:16 PMकानूनी पचड़ों में फंसी I-PAC, तो अखिलेश यादव ने तोड़ दिया करार; जानें सपा के इस फैसले के पीछे की असली वजह
May 06, 2026 | 04:14 PMEkta Kapoor ने अक्षय कुमार को बताया इंडस्ट्री का असली हीरो, कहा- इनकी मेहनत से चलता है सिनेमा का कारोबार
May 06, 2026 | 04:09 PMइधर Vodafone Idea के चेयरमैन बने मंगलम बिड़ला, उधर रॉकेट बना कंपनी का शेयर; घाटे में चल रही Vi को बड़ी राहत
May 06, 2026 | 04:06 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













