-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- North East »
- Assam Flood Congress Gaurav Gogoi Attacks On Cm Himanta Biswa Sarma
‘सत्ता, पैसा, जमीन और ‘सिंडिकेट’…’, असम में बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप! CM हिमंत पर भड़के गौरव गोगोई
- Written By: अर्पित शुक्ला
असम में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार केवल सत्ता, धन, भूमि और सिंडिकेट को बढ़ावा देती है।

CM हिमंत सरमा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई
गुवाहाटी: असम में भाजपा सरकार को सत्ता, पैसा, जमीन और ‘सिंडिकेट’ की परवाह है: गौरव गोगोई गुवाहाटी, एक जून (भाषा) कांग्रेस की असम इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भाजपा नीत राज्य सरकार की रविवार को आलोचना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ मोर्चे को केवल ‘‘सत्ता, धन, भूमि और सिंडिकेट” की परवाह है। गोगोई ने आरोप लगाया कि राज्य की राजधानी गुवाहाटी में विनाशकारी बाढ़ और जलभराव ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिसका मुख्य कारण सत्तारूढ़ पार्टी के करीबी मंत्रियों और लोगों द्वारा आर्द्रभूमि पर किया गया अतिक्रमण है। गोगोई ने सुबह शिवसागर से नागांव तक 250 किलोमीटर लंबी यात्रा की शुरूआत की।
इस यात्रा के दौरान हजारों समर्थकों के साथ उनका काफिला शाम को जोरहाट और गोलाघाट से गुजरेगा। उन्होंने शिवसागर शहर में ऐतिहासिक शिव दौल (मंदिर) के दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सरकार सत्ता, धन, भूमि हड़पने और सिंडिकेट में गहराई तक लिप्त है। गुवाहाटी के आम लोगों की जरूरतों के बजाय अनियोजित निर्माण, भूमि हड़पना और ठेकेदार केंद्रित फ्लाईओवर प्राथमिकता बन गए हैं।”
भारी बारिश से परेशानी
असम की राजधानी में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण लगभग सभी सड़कें और कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए हैं। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सभी इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है, जबकि कुछ जगहों पर तो इससे भी अधिक पानी भरा है। गोगोई ने कहा, ‘‘गुवाहाटी में भाजपा की नीति धन और जमीन के लालच पर आधारित है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा लंबे समय तक गुवाहाटी विकास मंत्री रहे। अब उनके करीबी सहयोगी मंत्री हैं लेकिन भाजपा के मंत्रियों को जल निकायों के संरक्षण और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने से ज्यादा अपने घर तक जाने वाली सड़क की चिंता है।” लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता ने आवास और शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ के आवास का जिक्र किया, जहां तक कंक्रीट की सड़क बनाने के लिए कथित तौर पर अतिक्रमण किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारी बारिश से तबाही: असम में ताश के पत्तों की तरह बहा 300 मीटर लंबा पुल, अरुणाचल में 3 की मौत
पहले वोटर ID, पैन और अब पासपोर्ट भी नहीं नागरिकता का प्रमाण, तो फिर, गौरव गोगोई ने उठाए सवाल, मांगा जवाब
‘भाजपा को शासन नहीं, खुद की सत्ता प्यारी है’, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कांग्रेस का हमला
TMC को लगा बड़ा झटका! सांसद सुष्मिता देब ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बंगाल के सियासी गलियारे में मची हलचल
एक-एक करके पूरे भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे
लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘हम राज्य में एक-एक करके पूरे भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। गुवाहाटी के विकास संबंधी विभिन्न विभागों में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार को भी आने वाले दिनों में उजागर किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि असम में हाल में हुए पंचायत चुनावों में सभी विपक्षी दलों ने उम्मीदों से खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, ‘‘सभी विपक्षी दलों को अपने-अपने प्रदर्शन की समीक्षा करनी चाहिए और कांग्रेस भी ऐसा कर रही है। विपक्षी दलों में कांग्रेस सबसे शक्तिशाली है। विपक्षी मोर्चे को मजबूत करने के लिए हमें कांग्रेस को मजबूत करना होगा।”
‘अगर हिम्मत है तो…’, ममता बनर्जी को अमित शाह ने दिया बड़ा चैलेंज, बंगाल की सियासत में भूचाल
इससे पहले दिन में गोगोई ने शिवसागर में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और उनके साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। फिर उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान शहीद हुए पियोली फुकन की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शिव दौल में प्रार्थना की। कांग्रेस के एक प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘गोगोई शनिवार से सोमवार तक जोरहाट, शिवसागर, चराईदेव, गोलाघाट और नागांव जिलों के 18 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह आज आधी रात के आसपास नागांव पहुंचेंगे और रात वहीं रुकेंगे।” (एजेंसी इनपुट के साथ)
Assam flood congress gaurav gogoi attacks on cm himanta biswa sarma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fig Benefits : सिर्फ 15 दिन तक रोज खा लें 1 अंजीर… फिर शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
Jul 03, 2026 | 11:41 PMबुरहानपुर में लोगों का फूटा गुस्सा, राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर चंपत राय का पुतला दहन; देखें VIDEO
Jul 03, 2026 | 11:35 PMसीहोर में ED की कार्यवाही भी बेअसर! ‘पिपलियामीरा’ में नाम बदलकर फिर शुरू हुई सील बंद पनीर फैक्ट्री
Jul 03, 2026 | 11:19 PMदिमाग को उम्रभर रखना है तेज? एम्स की डॉक्टर ने बताए 5 आसान तरीके, याददाश्त और फोकस दोनों होंगे बेहतर
Jul 03, 2026 | 11:17 PMचढ़ावा चोरी पर सियासत गरमाई: कांग्रेस की SC की निगरानी में जांच की मांग, BJP बोली- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 03, 2026 | 11:07 PMरास्ता पूछा तो 15 मिनट साथ चल पड़ीं जापानी लड़कियां, टोक्यो में मिली इंसानियत ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 03, 2026 | 11:03 PM‘लूटेरा’ की भावनाएं, ‘खिलजी’ का खौफ और ‘धुरंधर’ का जोश, रणवीर सिंह के इन डायलॉग्स ने रचा बॉलीवुड में इतिहास
Jul 03, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

‘चंदा चोर वर्जित हैं’, राम मंदिर मामले में दिग्विजय सिंह ने किया ऐसा काम; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
Jul 03, 2026 | 10:01 PM
कभी खौफ का किला था, अब खंडहर में चोरी, अतीक अहमद की हवेली का VIDEO हो रहा वायरल
Jul 03, 2026 | 09:46 PM
‘तेरी हिम्मत कैसे हुई…’, बीच सड़क पर कैब ड्राइवर पर बुरी तरह भड़की ये मशहूर महिला; VIDEO वायरल
Jul 03, 2026 | 09:30 PM
दतिया उपचुनाव 2026: भाजपा और आजाद समाज पार्टी समर्थकों में तीखी बहस, विकास बनाम बदलाव पर छिड़ी सियासी जंग
Jul 03, 2026 | 09:20 PM
राम मंदिर चंदा विवाद: कांग्रेस और सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन चंपत राय का फूंका पुतला, निष्पक्ष जांच की मांग
Jul 03, 2026 | 08:53 PM
पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM














