
सुपरस्टार महेश बाबू ने तेलंगाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री को दिए 50 लाख रुपए (फोटो सोर्स-X)
Mahesh Babu Donation to Floods: फिल्मी दुनिया पर राज करने वाले साउथ सुपरस्टार ने एक बार फिर साबित कर दिया की वो सही मायनो में एक स्टार हैं। तेलुगू अभिनेता महेश बाबू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को बाढ़ राहत के लिए 50 लाख रुपये की राशि दी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को चेक दिया। महेश बाबू ने रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की और मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना सहयोग दिया। उनके इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है।
तेलुगू राज्यों में आई बाढ़ ने सितम ढाया हुआ है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सुपरस्टार महेश बाबू ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। जानकारी के मुताबिक, महेश बाबू ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर भी उनके साथ मौजूद थीं। दोनों ने मिलकर ये बड़ा कदम उठाया है।
ఈ రోజు ప్రముఖ సినీ నటుడు శ్రీ జి.మహేష్ బాబు దంపతులు ముఖ్యమంత్రి సహాయనిధికి
రూ.50లక్షలు విరాళం అందజేశారు. AMB తరపున మరో రూ.10 లక్షల విరాళం అందజేశారు. వారికి నా అభినందనలు.@urstrulyMahesh pic.twitter.com/BcIIJNpmA1 — Revanth Reddy (@revanth_anumula) September 23, 2024
यह भी देखें-ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’, 29 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में मिली जगह, रवि किशन हुए खुश
अभिनेता महेश बाबू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वो मुख्यमंत्री से मुलाकात करते दिखे। साथ में उनकी पत्नी भी नजर आईं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके हुए महेश बाबू ने लिखा, ‘‘दोनों तेलुगू राज्यों में आई बाढ़ को देखते हुए, मैं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये दान देने का संकल्प ले रहा हूं।”
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में इस महीने की शुरुआत में बारी बारिश के कारण हालात बुरे हो गए। तेज बारिश के कारण दोनों ही राज्यों के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो चुकी है। इससे आम लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इन लोगों की मदद के लिए अब तक कई स्टार्स आगे आ चुके हैं। महेश बाबू से पहले मेगास्टार चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, नंदमुरी बालाकृष्णा, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण भी बाढ़ पीड़ितों के लिए दान दे चुके हैं।






