-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Aamir Khan And Kiran Rao Film Laapataa Ladies Indias Official Entry For 97th Oscars Awards Nomination
ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई फिल्म ‘लापता लेडीज’, 29 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में मिली जगह, रवि किशन हुए खुश
- Written By: निक्की राय
Laapataa Ladies to represent India at the Oscars 2025: किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर 2025 के लिए चुनी जा चुकी है। सोमवार को भारत सरकार ने इसकी घोषणा की। फिल्म फेडरेशन ने 29 फिल्मों की लिस्ट में लापता लेडीज को भी शामिल किया है।

ऑस्कर की दौड़ में शामिल हुई फिल्म 'लापता लेडीज (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Laapataa Ladies to represent India at the Oscars 2025: किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए चुनी जा चुकी है। सोमवार को भारत सरकार ने इसकी घोषणा की। फिल्म फेडरेशन ने 29 फिल्मों की लिस्ट में लापता लेडीज को भी शामिल किया है। इसके अलावा इस लिस्ट में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, ‘कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’, प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’, मलयालम फिल्म ‘आतम’, राजकुमार राव की ‘श्रीकांत’ भी शामिल थे। फिल्म लापता लेडीज ने इन सभी फिल्मों के साथ कंपीट करते हुए फाइनली ऑस्कर में अपनी जगह बना ली है।
आमिर खान प्रोडक्शन की सबसे खास फिल्म
लापता लेडीज आमिर खान प्रोडक्शन की सबसे खास फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने अपनी अनोखी कहानी से ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। पितृसत्ता पर हल्के-फुल्के व्यंग्य से भरपूर इस हिंदी फिल्म को 29 फिल्मों में से चुना गया है। इस लिस्ट में हनु-मान, कल्कि, एनिमल, चंदू चैंपियन, सैम बहादुर, स्वातंत्र्य वीर सावरकर, गुड लक, घराट गणपति, मैदान, जोरम, आट्टम, आदुजीविथम, ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट, कोट्टुकाली, जामा और आर्टिकल 370 जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल थीं। फिल्म निर्माता जाह्नु बरुआ इस जूरी के अध्यक्ष थे।
फिल्म ‘लापता लेडीज़’ ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के तहत दाखिल हो गई है। यह फिल्म ऑस्कर में भारत की ऑफीशियल एंट्री है। pic.twitter.com/ezStjPAdNt — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2024
यह भी देखें-अभिषेक बच्चन संग तलाक की अफवाहों के बीच शादी की अंगूठी पहन इठलाई ऐश्वर्या, झटके में कर दी बोलती बंद
इस डॉक्यूमेंट्री को मिला ऑस्कर
कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड मिला। शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स’ ने भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता। पिछली बार आमिर खान-आशुतोष गोवारिकर की ‘लगान’ शॉर्टलिस्ट होने वाली आखिरी भारतीय फीचर फिल्म थी। ये फिल्म 74वें अकादमी पुरस्कारों में ‘नो मैन्स लैंड’ से हार गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’… आमिर खान पर नितेश राणे का तीखा वार, बयान से गरमाई सियासत
Aamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
#WATCH गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: फिल्म ‘लापता लेडीज़’ के ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के तहत दाखिल होने पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा है…मेरी पहली कोई फिल्म ऑस्कर में गई है…सबकी मेहनत रंग लाई है…क्यों आज यह नया भारत,… pic.twitter.com/OoHTNCQXWy — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 23, 2024
भाजपा सांसद रवि किशन ने जताई खुशी
फिल्म ‘लापता लेडीज़’ के ऑस्कर 2025 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म श्रेणी के तहत दाखिल होने पर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि मेरी पहली कोई फिल्म ऑस्कर में गई है। इसका पूरा क्रेडिट मैं अपनी किरन राव, आमिर खान और पूरी टीम को देना चाहता हूं। सबकी मेहनत रंग लाई है। आज यह नया भारत, आत्मनिर्भर भारत जो पूरे विश्व में चर्चा में है।
Aamir khan and kiran rao film laapataa ladies indias official entry for 97th oscars awards nomination
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को बताया ‘जोकर’, राम मंदिर वाले बयान पर छिड़ा नया विवाद
Jul 13, 2026 | 06:23 PMइंदौर मर्डर मिस्ट्री: उर्मिला सैनी की हत्या का खौफनाक सच आया सामने, चरित्र शंका के चलते पती ने की हत्या
Jul 13, 2026 | 06:22 PMदिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
Jul 13, 2026 | 06:14 PMलाडकी बहिन योजना: e-KYC के बाद 92 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर? CAG ने उठाए सवाल, मंत्री अदिति तटकरे ने दिया जवाब
Jul 13, 2026 | 06:07 PMजबलपुर: हाईकोर्ट में विशेष बेंच करेगी प्रमोशन में आरक्षण मामले पर सुनवाई, चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग
Jul 13, 2026 | 06:07 PMक्या बच्चों के लिए बंद हो जाएगा Social Media? 20 से ज्यादा देशों ने उठाया बड़ा कदम, भारत भी इसी राह पर है?
Jul 13, 2026 | 06:06 PMनागालैंड में भीषण बम ब्लास्ट! असम राइफल्स के काफिले के पास IED धमाका, एक जवान शहीद, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














