सारा अली खान और अमृता सिंह ने खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी, बनाएंगी नया ऑफिस

एक्ट्रेस सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह ने मुंबई में दो और नए ऑफिस खरीदे हैं। उनके पास पहले से ही उसी बिल्डिंग में एक ऑफिस था।
Sara Ali Khan and Amrita Singh bought property worth crores will build a new office
सारा अली खान और अमृता सिंह ने खरीदी करोड़ो की प्रॉपर्टी (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: एक्ट्रेस सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं। सारा अक्सर अपनी मॉम अमृता सिंह के साथ फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती नजर आती हैं। इस बार इस मां-बेटी की जोड़ी कुछ ऐसा कर दिखाया, जिससे ये सुर्खियों में बने हुए हैं। सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में 2 ऑफिस खरीदे हैं। इनकी कीमत कुल 22.26 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये उनका रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट है। फ़्लोरटैप कॉम के अनुसार, सारा और उनकी मां ने वीर सावरकर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से वीरा देसाई रोड स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग की नौवीं मंजिल पर 2 ऑफिस स्पेस खरीदे हैं।

11.13 करोड़ रुपए का है एक ऑफिस

बता दें कि इनके हर एक ऑफिस 11.13 करोड़ रुपये का है। इसमें 66.8 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी है। इनके हर ऑफिस का स्पेस 2,099 वर्ग फुट है। साथ ही ये 1,905 वर्ग फुट तक फैला हुआ है। इसके साथ ही इसमें 3 पार्किंग स्पेस भी हैं। जानकारी मिली है कि ये प्रॉपटी 10 अक्टूबर, 2024 को रजिस्टर हुई थी। जुलाई 2023 में, सारा और अमृता ने इसी बिल्डिंग में चौथी मंजिल पर 9 करोड़ का एक ऑफिस खरीदा था। इस ऑफिस के लिए उन्होंने 41.01 लाख रुपये का स्टांप शुल्क चुकाया था।

मां अमृता सिंह के साथ रहती हैं सारा

सारा अली खान ने अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर खुद अब तक कोई खुलासा नहीं किया है। बता दें कि 2004 में अमृता और सैफ अलग हुए थे। सारा तब से अपनी मां अमृता के साथ ही रहती हैं और हमेशा उनका साथ देती हैं। उनका छोटा भाई इब्राहिम अली खान भी उनके ही साथ रहता है और जल्दी ही इब्राहिम अली खान अपना डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि इससे पहले वो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में करण जौहर को असिस्ट कर चुके हैं। यह भी देखें-BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में राधिका आप्टे ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, फैंस हुए हैरान, पूछा ‘ये शादीशुदा है?’

इन फिल्मों में दिखेंगी सारा अली खान

वर्कफ्रंट की बात करें, तो सारा अली खान आखिरी बार फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में नजर आई थीं। इसके बाद उन्हें 'मेट्रो...इन दिनो', 'स्काई फोर्स' और 'ईगल' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

Navbharat Live
navbharatlive.com