(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने 22 जुलाई को अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग पूरी कर ली है। इस मौके पर रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रोहित शेट्टी बताया है कि 22 जुलाई के दिन 13 साल पहले 2011 में सिंघम रिलीज हुई थी। साथ ही फिल्ममेकर ने बताया कि अजय के साथ 33 साल पुराना रिश्ता है।
रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर सिंघम का बिहाइंड द सीन का एक वीडियो शेयर किया। साथ ही रोहित शेट्टी ने लिखा कि सिंघम के 13 साल और भाईचारे के 33 साल। रोहित ने वीडियो में बताया कि आज हमने फिल्म सिंघम के 13 साल पुरे कर लिए हैं। आज के दिन ही सिंघम 3 की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। रोहित ने आगे बताया कि अजय के साथ बतौर डायरेक्टर मेरी 13वीं फिल्म है। पर यह जर्नी शुरू हुई थी 90 के दशक में जब मैं उनके अंडर में काम करता था। 33 साल बाद आज भी हम साथ में मजबूती से काम कर रहे हैं।
रोहित शेट्टी के वीडियो पोस्ट पर कमेंट करते हुए अजय देवगन ने लिखा कि आता माझी सटकली के 13 साल और आता आपली सटकली के 33 साल। एक यूजर ने लिखा कि एक्शन फिल्मों के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में से एक रोहित शेट्टी सर। दूसरे यूजर ने लिखा कि सिंघम ने एक्शन सिनेमा के सुनहरे दौर को वापस ला दिया है… अभी तक की मेरी सबसे पसंदीदा पुलिस फिल्म… टीम रोहित। बहुत-बहुत बधाई।
रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर रणवीर सिंह, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण का अहम किरदार होने वाला है। बता दें कि रोहित शेट्टी एक्शन और कॉमेडी से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अहम रोल निभा रहे हैं। फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज हो सकती है।
अजय देवगन सिंघम अगेन से पहले औरों में कहां दम था में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं। इस फिल्म में तब्बू और अजय देवगन की जोड़ी नजर आएगी। इसके अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी जैसे कई बेहतरीन कलाकार भी हैं। फिल्म औरों में कहां दम था को शीतल भाटिया, नरेंद्र हीरावत और कुमार मंगत पाठक के पैनोरमा स्टूडियो द्वारा बनाया जा रहा है।