-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ajay Devgn Son Of Sardaar 2 First Day Box Office Prediction
‘सन ऑफ सरदार 2’ से लौटे अजय देवगन, जानें पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहेगा जलवा?
- Written By: स्नेहा मौर्या
Ajay Devgn: अजय देवगन अपनी धमाकेदार फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर वापस लौट रहे हैं। यह फिल्म 1 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं इस का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल होने वाला है...

सन ऑफ सरदार 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Son Of Sardaar 2 Box Office Prediction: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अजय देवगन अक्सर अपनी धमाकेदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐस में एक बार फिर कॉमेडी और एंटरटेनमेंट लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। रेड 2 जैसी एक्शन फिल्म से दर्शकों को लुभाने के बाद उनकी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ लंबे इंतजार के बाद 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
खास बात यह है कि इस फिल्म में अजय के साथ पहली बार मृणाल ठाकुर नजर आएंगी, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। पहले यह फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी और इसका सामना महावतार नरसिम्हा से होने वाला था। लेकिन ‘सैयारा’ की जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर अब इसे ‘धड़क 2’ के साथ क्लैश पर ला दिया है।
‘सन ऑफ सरदार’ का प्रेडिक्शन
दरअसल, फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही थी। साल 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ ने वर्ल्डवाइड करीब 161 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। उस वक्त फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन करीब 10 करोड़ था। अब इसके सीक्वल से उम्मीदें कई गुना ज्यादा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
हालांकि, मार्केट ट्रेंड्स के मुताबिक और एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स की कमी को देखते हुए, फिल्म की ओपनिंग डे कमाई 10-12 करोड़ के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है। फिल्म की मजबूत शुरुआत का बड़ा कारण अजय देवगन की स्टार पावर मानी जा रही है, न कि मौजूदा बज या ट्रेंड है।
ये भी पढ़ें- महावतार नरसिम्हा ने सैयारा को दी जबरदस्त टक्कर, 7वें दिन थिएटर में उड़ाया गर्दा
फिल्म के स्टारकास्ट और बजट
आपको बता दें, ‘सन ऑफ सरदार 2’ का बजट लगभग 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में जब ‘सैयारा’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ जैसी फिल्मों का दबदबा पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर बना हुआ है, तो ‘धड़क 2‘ के साथ क्लैश फिल्म के लिए जोखिम भरा हो सकता है। वहीं इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, रवि किशन, मृणाल ठाकुर, साहिल मेहता, संजय मिश्रा जैसे सितारे नजर आने आएंगे।
ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अजय देवगन की ये फिल्म अपने नाम और फैन बेस के दम पर बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या इन बड़े मुकाबलों के बीच दबकर रह जाती है। आने वाले दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया और फिल्म की पकड़ तय करेगी कि यह सीक्वल हिट साबित होगा या नहीं।
Ajay devgn son of sardaar 2 first day box office prediction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













