Prime Video Releases Trailer Of Salim Khan And Javed Akhtar Angry Young Men
प्राइम वीडियो ने जारी किया एंग्री यंग मैन का ट्रेलर, सलीम-जावेद की जीवन पर आधारित है डॉक्यूसिरीज
ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो ने एंग्री यंग मैन का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। तीन पार्ट वाली यह सीरीज मशहूर लेखक जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर, जिन्हें सलीम-जावेद के नाम से जाना जाता है, उनके जीवन और करियर पर आधारित है।
मुंबई: ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो ने अपनी नई ओरिजिनल डॉक्यूसीरीज़, एंग्री यंग मैन का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज कर दिया है। तीन पार्ट वाली यह सीरीज मशहूर लेखक जोड़ी सलीम खान और जावेद अख्तर, जिन्हें सलीम-जावेद के नाम से जाना जाता है, उनके जीवन और करियर पर आधारित है। 1970 के दशक में सलीम-जावेद ने बॉलीवुड में ‘एंग्री यंग मैन’ हीरो को लाकर इंडियन सिनेमा को पूरी तरह से बदल दिया।
सलीम खान और जावेद अख्तर ने रोमांस से हटकर एक्शन-ड्रामा पर ध्यान केंद्रित किया, जो बहुत पॉपुलर हुआ। सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा प्रोड्यूस, एंग्री यंग मेन की सलमा खान, सलमान खान, रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर, जोया अख्तर और रीमा कागती एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। इसके साथ डायरेक्टर नम्रता राव अपना डेब्यू कर रही हैं।
एंग्री यंग मैन का प्रीमियर 20 अगस्त को भारत और 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर होगा। डॉक्यूमेंट्री सीरीज के ट्रेलर में सलीम-जावेद की दिल छू लेने वाली और इंस्पायरिंग कहानी दिखाई गई है। यह दर्शकों को उनके द्वारा बनाई गई बॉलीवुड की दुनिया में ले जाता है और उनकी मशहूर फिल्मों जैसे दीवार, डॉन, शोले, त्रिशूल और दोस्ताना को दिखाता है, जिन्होंने इंडियन सिनेमा को बहुत प्रभावित किया है।
यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज उनकी साधारण शुरुआत से लेकर मशहूर स्क्रीनराइटर बनने तक के सफ़र को दिखाती है। इसमें रेयर ओल्ड फुटेज शामिल है, जो उनकी निजी जिंदगी, दोस्ती और साथ में की गई 24 फिल्मों में उनकी क्रिएटिविटी को दिखाती है। इस डॉक्यूसीरीज में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, हेमा मालिनी, हेलेन, सलमान खान, ऋतिक रोशन, आमिर खान और करीना कपूर खान जैसे सितारों के बेहद प्यार कॉमेंट्स शामिल हैं। वे बताते हैं कि सलीम-जावेद ने उनके करियर को कैसे प्रभावित किया है।
सलीम खान ने कहा कि मैंने अपना करियर एक अभिनेता के रूप में शुरू किया था, लेकिन पाया कि मेरी असली ताकत कहानी कहने में थी। इसलिए, मैंने लेखन पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया, जो मेरे लिए अधिक स्वाभाविक था। मैं जावेद से मिला, जो राइटिंग के लिए जुनूनी थे और साथ में हमने कुछ बेहतरीन काम किए, जिन पर मुझे बहुत गर्व है।
जावेद अख्तर ने कहा कि जब मैं एक युवा के रूप में इस शहर में आया था, तो मेरे पास न तो कोई नौकरी थी, न ही कोई संपर्क और न ही कोई पैसा और मैं अक्सर भूखे पेट सो जाता था। इसके बावजूद, मैंने कभी हार नहीं मानी। मैं हमेशा यही जानता था कि मैं अपनी जिंदगी की कहानी दुनिया के साथ साझा करना चाहता हूँ। हम अपने परिवार, दोस्तों और इंडस्ट्री से मिले समर्थन से वाकई बहुत प्रभावित हुए हैं, क्योंकि हमने अपनी यात्रा साझा की है।
Prime video releases trailer of salim khan and javed akhtar angry young men