ब्रेन हैमरेज के बाद अब कैसी है सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत, जावेद अख्तर ने दी जानकारी

Salim Khan Health Update: स्क्रीनराइटर सलीम खान को ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब जावेद अख्तर ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
Salim Khan Health Update brain hemorrhage Salman Khan father health Javed Akhtar
सलीम खान और जावेद अख्तर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salim Khan Brain Hemorrhage: दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत को लेकर पिछले कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस चिंतित थे। 17 फरवरी को मामूली ब्रेन हैमरेज होने के बाद उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी सेहत को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। हाल ही में मशहूर गीतकार और उनके लंबे समय के साथी जावेद अख्तर ने सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। जावेद अख्तर के अनुसार सलीम खान की हालत अब पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।

दिल्ली में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान जावेद अख्तर ने अपने पुराने दोस्त और स्क्रीनराइटिंग पार्टनर सलीम खान के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि सलीम खान अब ठीक हो रहे हैं और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सलीम अब ठीक हैं। वह कुर्सी पर बैठकर बातचीत भी कर रहे हैं। उनका स्वास्थ्य पहले से बेहतर है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। इस बयान के बाद फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने राहत की सांस ली है।

कई सेलेब्स पहुंचे थे हालचाल जानने

सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनका हालचाल जानने पहुंचे थे। इनमें आमिर खान, शाहरुख खान, संजय दत्त, रितेश देशमुख और रणवीर सिंह समेत कई कलाकार शामिल थे। इससे पहले आमिर खान ने भी एक इवेंट के दौरान सलीम खान की सेहत को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह उनसे मिलने अस्पताल गए थे, लेकिन उस समय सलीम खान आईसीयू में थे। परिवार ने उन्हें बताया कि उनकी हालत में हर दिन सुधार हो रहा है।

सर्जरी के बाद हालत स्थिर

एक्ट्रेस डेजी शाह ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि सलीम खान की सर्जरी सफल रही है और वह खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा था कि डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है और परिवार लगातार उनके साथ है। इस बीच सलीम खान के बेटे और सुपरस्टार सलमान खान भी अपने पिता की तबीयत के कारण पिछले कुछ दिनों से उनके साथ ही थे। इसी वजह से उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग भी कुछ समय के लिए रोक दी गई थी।

सलीम खान की तबीयत

अब सलीम खान की तबीयत में सुधार होने के बाद सलमान खान फिर से फिल्म की शूटिंग पर लौट आए हैं। हाल ही में सेट से उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई, जिसमें वह फैंस के साथ पोज देते नजर आए। फिलहाल सलीम खान डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com