
मुंबई: पुष्पा 2 फिल्म को लेकर दर्शकों की इंतजार की घड़ी अब खत्म होने जा रही है, फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ है। साथ ही फिल्म की रिलीजिंग डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। आज से ठीक 100 दिन बाद फिल्म पुष्पा 2 रिलीज होगी। इतना ही नहीं फिल्म के रिलीज के लिए उल्टी गिनती भी शुरू कर दी गई है। 6 दिसंबर को यह फिल्म पुष्पा 2 रिलीज होगी।
पुष्पा फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता था। अब पुष्पा 2 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। काफी समय से फिल्म को लेकर कई तरह की खबरें आ रही थी। इसके रिलीजिंग डेट को भी आगे बढ़ाया गया। एक्टर अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर के बीच विवाद की खबर भी सामने आई और उसको लेकर यह कहा जाने लगा कि फिल्म की रिलीजिंग डेट और आगे बढ़ सकती है। हालांकि फिल्म की शूटिंग को कंप्लीट कर लिया गया है। क्लाइमैक्स का जो शूट बचा हुआ था वह भी पूरा हो गया है। अब मेकर्स ने पुष्पा 2 का नया पोस्टर जारी किया गया। 6 दिसंबर को फिल्म रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- तलाक के बाद भी पति के साथ रहती हैं रति अग्निहोत्री
पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आई। इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्म पुष्पा की जबरदस्त सक्सेस के बाद इसके सीजन 2 का ऐलान किया गया और काफी समय से दर्शक पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं। अब दर्शकों के इंतजार की घड़ी खत्म हुई है यह कहा जा सकता है, क्योंकि अब फिल्म की फाइनल रिलीजिंग डेट का ऐलान हो गया है। इससे पहले अब तक फिल्म की रिलीजिंग डेट को लेकर असमंजस बना हुआ था।






