- Hindi News »
- Movies »
- Hum Dil De Chuke Sanam Jaya Bachchan Reaction On Aishwarya Salman Film
ऐश्वर्या-सलमान की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ देखने के बाद क्या था जया बच्चन का रिएक्शन
- Written By: अनिल सिंह
25 साल पहले रिलीज हुई ऐश्वर्या-सलमान की फिल्म हम दिल दे चुके सनम एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। दरअसल बॉलीवुड की इस ऑल टाइम हिट फिल्म को देखने के बाद जया बच्चन (ऐश्वर्या की सास) के रिएक्शन पर खबर इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
मुंबई: संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम को रिलीज हुए 25 साल पूरा हो चुका है, लेकिन यह फिल्म आज भी दर्शकों की दिल में खास जगह बनाए हुए है। फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में ऐश्वर्या राय का नंदिनी का किरदार सलमान खान का समीर का किरदार और अजय देवगन का वनराज का किरदार आज भी लोगों को भी याद है।
जया बच्चन ने की थी सिफारिश
संजय लीला भंसाली का स्टार प्लस को दिया गया इंटरव्यू इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें खुद संजय लीला भंसाली बता रहे हैं कि सलमान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम देखने के बाद जया बच्चन का रिएक्शन कैसा था। दरअसल फिल्म भारत में रिलीज होने के पहले ही बर्लिन की फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी और खुद जया बच्चन ने इस फिल्म की बर्लिन में स्क्रीनिंग के लिए सिफारिश की थी। लेकिन स्क्रीनिंग के पहले जब संजय लीला भंसाली की मौजूदगी में जया बच्चन ने हम दिल दे चुके फिल्म देखा, तो देखने के बाद उन्होंने रिएक्ट नहीं किया और वह संजय लीला भंसाली को देखकर वहां से चली गई।
डर गए थे भंसाली
संजय लीला भंसाली डर गए थे और उन्हें यह लग रहा था कि जया बच्चन को फिल्म पसंद नहीं आई है, हालांकि कुछ दिनों बाद जया बच्चन ने खुद फोन करके संजय लीला भंसाली को यह बताया कि उन्हें फिल्म काफी पसंद आई थी और उन्होंने ही फिल्म को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के लिए आगे भेजने की सिफारिश भी की थी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म की रिलीजिंग के 25 साल बाद एक बार फिर हम दिल दे चुके सनम सुर्खियों में आ गई है और इस बार उसकी सुर्खियों में आने का कारण यह है कि फिल्म में एक्टिंग करने वाली अदाकारा ऐश्वर्या राय की सास का रिएक्शन उस समय फिल्म को लेकर क्या था।
सम्बंधित ख़बरें
क्या बिग बी शादी से नाखुश थे?… शादी को मानते थे गलती, जया बच्चन का पुराना बयान वायरल
‘धुरंधर 2’ की सफलता ने बदली सारा अर्जुन की किस्मत, अब भंसाली की फिल्म में निभाएंगी बड़ा किरदार
पहली नजर में हुआ प्यार, जया बच्चन ने पहचाना अमिताभ का स्टारडम, सहेलियों ने कहा लकड़ी
Love and War के सेट पर सख्त रूल, संजय लीला भंसाली ने फोन तक किए बैन, लीक रोकने के लिए उठाए बड़े कदम
फिल्म दिल के करीब
खुद ऐश्वर्या राय और सलमान खान भी अपने अलग-अलग इंटरव्यू में यह कह चुके हैं कि संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम दोनों के ही दिल के काफी करीब है। संजय लीला भंसाली के साथ काम की अगर बात करें तो हम दिल दे चुके सनम के बाद ऐश्वर्या राय फिल्म देवदास में नजर आई थी, वहीं सलमान खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया में कैमियो रोल किया था और अजय देवगन भी संजय लीला भंसाली की देवदास फिल्म में ऐश्वर्या के साथ नजर आए थे।
Hum dil de chuke sanam jaya bachchan reaction on aishwarya salman film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इस्तीफा कर्नाटक में, राज्यपाल इंदौर में! गवर्नर की गैरमौजूदगी में सिद्धारमैया कैसे देंगे इस्तीफा, जानें ऑपशन्स
May 28, 2026 | 10:17 AMमुंबई में बढ़ी इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट की मांग, 5 साल में जारी हुए 95 हजार से ज्यादा IDP
May 28, 2026 | 10:15 AMईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
May 28, 2026 | 10:08 AMइंदौर ने 9वें स्वच्छता खिताब के लिए कसी कमर, शहर में घूम रही सर्वेक्षण की टीम, सामने आई लापरवाही
May 28, 2026 | 10:06 AMताडोबा में कई चर्चित बाघ लापता, शिकार की आशंका से वन विभाग सतर्क, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
May 28, 2026 | 10:01 AMMaharashtra MLC Election से पहले खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने महायुति को घेरा
May 28, 2026 | 10:01 AMसेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट
May 28, 2026 | 09:59 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM














