
मुंबई: विवियन डीसेना बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाले हैं। ताज प्रोमो में उनका वीडियो नजर आ रहा है। वीडियो में वो खुद को कलर्स का बेटा बता रहे हैं और यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, आ रहा हूं बिग बॉस में सब का आप बनकर, बिग बॉस सीजन 18 इसी महीने 6 तारीख से कलर्स टीवी पर प्रीमियर होगा। ग्रैंड प्रीमियर से पहले ही शो से जुड़े कंटेस्टेंट्स का खुलासा मेकर्स करते हुए नजर आ रहे हैं।
विवियन डीसेना टीवी के कई सीरियस में नजर आ चुके हैं। डेली सोप के बाद अब वह रियलिटी शो में भी अपनी किस्मत आजमाने आ पहुंचे हैं। विवियन ने ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में रुबीना के पति का किरदार निभाया था। रुबीना दिलैक और विवियन डीसेना की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और वह आज भी दोनों को एक साथ काम करते देखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- शाहरुख खान से सनी देओल तक की इन फिल्मों को गोविंदा ने किया था रिजेक्ट
जानें कौन हैं विवियन डीसेना
विवियन डीसेना का जन्म 28 जून 1988 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था। विवियन डीसेना की मां हिंदू और पिता पुर्तगाली ईसाई हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी मां एक एथलीट थी और पिता फुटबॉलर हैं।
विवियन डीसेना का धर्म क्या है
विवियन डीसेना ईसाई धर्म को फॉलो करते थे। 2019 में विवियन डीसेना ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और यह कहा था कि मेरे जीवन में कुछ खास बदलाव नहीं आया है। मैं ईसाई परिवार में पैदा हुआ और अब मैं इस्लाम का पालन करता हूं। 2019 में ही उन्होंने रोजा रखना भी शुरू किया था।
विवियन डिसेना
साल 2013 में विवियन डीसेना ने वाहबिज दोराबजी से शादी की थी और 2016 में उन्होंने तलाक के लिए अप्लाई किया था, जो 2021 में फाइनल हुआ। वहीं 2022 में एक्टर ने इजिप्ट की पूर्व पत्रकार नौरन अली से शादी की है। उनकी एक बेटी भी है।






