
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Aaj Ki Taaja Khabar LIVE: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव शनिवार व रविवार को होगा। चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें कुल 464 मतदाता शामिल हैं। इनमें पांच सांसद, 26 एमएलए, आठ एमएलसी व 425 प्रांतीय परिषद के सदस्य व जिला अध्यक्ष हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की देखरेख में शनिवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
13 Dec 2025 12:39 PM (IST)
कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम में फैंस का गुस्सा फूट गया। इस दौरान फैंस ने स्टेडियम में खाली बोतलें फेंकी। बताया जा रहा है कि फैंस खराब व्यवस्था के कारण भड़के थे।
13 Dec 2025 11:53 AM (IST)
बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में अपराधी घायल हो गया। इस घटना के बाद अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है।
13 Dec 2025 11:24 AM (IST)
संसद भवन पर हमले की शनिवार को 24वीं बरसी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय संसद पर आज ही के दिन हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे बहादुर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। देश के गौरव की रक्षा करते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर शहीदों और उनके परिवारों का देश हमेशा ऋणी रहेगा। सादर नमन।"
13 Dec 2025 10:04 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसा ऑटो और ट्रक की टक्कर से हुआ, जिसमें ऑटो सवार यात्री उछलकर सड़क पर गिरे और 3 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया।
13 Dec 2025 09:41 AM (IST)
अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले के आलो से जासूसी के एक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। खुफिया एजेंसियों से मिली अहम जानकारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर के एक युवक को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
13 Dec 2025 09:01 AM (IST)
केरल में दो चरण में संपन्न हुए 1,199 स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू हो गई। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई और फिर ईवीएम के जरिए डाले गए वोट की गिनती शुरू हुई।
13 Dec 2025 07:59 AM (IST)
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 13 दिसंबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी के ‘जीओएटी इंडिया टूर’ इवेंट में शामिल होंगे। राहुल गांधी, मेस्सी की लीडरशिप वाली टीमों और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के बीच होने वाला एक फ्रेंडली मैच देखेंगे।
13 Dec 2025 07:18 AM (IST)
आज सुबह से ही धौला कुआं इलाके में जहरीली धुंध की मोटी परत छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, इस क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 है, जिसे 'अत्यंत खराब' श्रेणी में रखा गया है।
13 Dec 2025 06:57 AM (IST)
शनिवार सुबह 10:00 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से हिमाचल प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि बिहार में एनडीए और भाजपा की प्रचंड विजय के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का हिमाचल में यह पहला आगमन है और पीटरहॉफ मैदान में हजारों कार्यकर्ता उनका भव्य अभिनंदन करेंगे।
13 Dec 2025 06:54 AM (IST)
स्टार फुटबॉल प्लेयर लियोनेल मेस्सी कोलकाता पहुंचे हैं। उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की शुरुआत की।
#WATCH | West Bengal | Star footballer Lionel Messi arrives at the hotel he is staying at in Kolkata, after he touched down in the capital city a while ago, officially kicking off his G.O.A.T India Tour 2025. pic.twitter.com/PNuME8mAa5
— ANI (@ANI) December 12, 2025






