-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Vicky And Sagar Accused In Salman Khan Firing Case Claim
सलमान खान फयरिंग मामला: आरोपी विक्की और सागर का दावा- एक्टर का गैंगस्टर्स से है संबंध
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में इसी साल 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। इस मामले में जेल में बंद विक्की गुप्ता और सागर पाल ने सलमान खान को लेकर बड़ा दावा किया है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में इसी साल 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। इस मामले में जेल में बंद विक्की गुप्ता और सागर पाल ने सलमान खान को लेकर बड़ा दावा किया है। विक्की गुप्ता और सागर पाल को अपनी हत्या का डर सता रहा है। दोनों आरोपियों के परिवार वालों ने महाराष्ट्र और बिहार सरकार से उनकी सुरक्षा की मांग की है।
विक्की और सागर के परिवार वालों का दावा है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गों द्वारा विक्की और सागर की हत्या की साजिश रसी जा रही है। शूटर विक्की गुप्ता के भाई सोनू गुप्ता और शूटर सागर पाल के भाई राहुल पाल ने सरकार को एक पत्र लिखा है दोनों ही बिहार के पश्चिम चंपारण के मझरिया का रहने वाले हैं। दोनों आरोपी इस वक्त मुंबई की तलोजा सेंट्रल जेल में बंद है।
ये भी पढ़ें- निविन पॉली पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
सम्बंधित ख़बरें
जानकारी के मुताबिक पत्र लिखने से पहले दोनों आरोपियों के भाइयों ने जेल में उनसे मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान आरोपियों ने उन्हें कहा था कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे उनकी हत्या की साजिश रच रहे हैं। इस पत्र में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपियों का भी वही हश्र होगा जो उनके सह-आरोपी अनुज स्थापना का हुआ था। अनुज की मई में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने जेल में फांसी लगा ली थी।
जेल में बंद आरोपी विक्की गुप्ता के वकील ने भी इस मामले के बारे में कहा कि विक्की गुप्ता और सागर पाल ने अपनी जान की सुरक्षा के लिए अधिकारियों को एक आवेदन दिया है। उनका कहना है कि उन्हें दी कंपनी की ओर से धमकाया जा रहा है। आरोपियों ने अपने परिवार को इस बारे में सूचित कर दिया है। दोनों आरोपियों का आरोप है कि सलमान खान का किसी गैंगस्टर से संबंध है। शायद वह दोनों आरोपियों को मरवाना चाहते हैं। हमने केंद्र सरकार, महाराष्ट्र और बिहार सरकार को उनकी सुरक्षा के लिए पत्र लिखा है।
ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर अपनी शादी के दिन हो गए थे बेहोश
सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को दो बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी। इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने फायरिंग करने वाले शूटर विक्की और सागर को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया था। अनुष को इस मामले में एक अन्य व्यक्ति के साथ 26 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस और उनके भाई अनमोल को इस मामले में आरोपी घोषित किया गया है।
Vicky and sagar accused in salman khan firing case claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Jul 12, 2026 | 06:37 PMज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Jul 12, 2026 | 06:33 PMससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Jul 12, 2026 | 06:32 PMइंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMAlia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
Jul 12, 2026 | 06:23 PMईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
Jul 12, 2026 | 06:22 PMकनाडा में रहने वाली बेटी को भारत से मां-पापा ने भेजा आमरस और थेपलों का 20 किलो का पार्सल, भावुक वीडियो वायरल
Jul 12, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














