-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Rishi Kapoor Fainted On His Wedding Day Then This Is How He Married Neetu Singh
ऋषि कपूर अपनी शादी के दिन हो गए थे बेहोश, फिर ऐसे हुई नीतू सिंह से शादी
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। ऋषि कपूर का आज बर्थ एनिवर्सरी है। ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में एक लड़के की भूमिका निभाकर की थी।

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर जन्म 4 सितंबर 1952 को मुंबई में हुआ था। ऋषि कपूर का आज बर्थ एनिवर्सरी है। एक्टर आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी वो लोंगों के दिलों में जीवित हैं। हिंदी सिनेमा के फैंस आज भी ऋषि कपूर की अभिनीत फिल्मों को देखकर उन्हें याद करते है। एक्टर को प्यार से लोग चिंटू बुलाते थे।
ऋषि कपूर ने अपने करियर की शुरुआत अपने पिता राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में एक लड़के की भूमिका निभाकर की थी। जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 1973 में ऋषि कपूर ने रिलीज हुई फिल्म बॉबी से बॉलीवुड में बतौर हीरो अपना डेब्यू किया था। बॉबी में ऋषि कपूर की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इसके बाद एक्टर रातों-रात स्टार बन गए।
ऋषि कपूर नीतू को करते थे इरिटेट
ऋषि कपूर ने अपनी आत्मकथा खुल्लम खुल्ला में लिखा है कि उन्होंने फिल्म श्री 420 के मशहूर गाने प्यार हुआ इकरार हुआ की शूटिंग के लिए रिश्वत ली थी। ऋषि कपूर ने नीतू सिंह की दोस्ती 1974 में फिल्म ‘जहरीला इंसान’ के सेट पर हुई। ऋषि कपूर, नीतू कपूर को काफी इरिटेट किया करते थे। ऐसे में सेट पर दोनों के बीच काफी नोक-झोंक हुआ करती थी। लेकिन कुछ वक़्त बात ये नोक-झोंक प्यार में बदल गई।
सम्बंधित ख़बरें
5 साल की उम्र में फिल्मों में आई थीं नीतू कपूर, पहली फिल्म में नहीं मिला था नाम, वैजयंतीमाला ने बदल दी किस्मत
46 साल बाद सामने आई ‘कर्ज’ की कहानी, फिल्म की असफलता से डिप्रेशन में चले गए थे ऋषि कपूर
‘डफली वाले’ सुनते ही भावुक हो जाती हैं Karisma Kapoor, ऋषि कपूर को याद कर शेयर की बचपन की यादें
Neetu Kapoor Rishi Kapoor: ‘खेल खेल में’ के 51 साल पूरे, नीतू कपूर ने ऋषि कपूर संग शेयर की यादगार तस्वीर
इस फिल्म से शुरू हुआ था कपल का अफेयर
यश चोपड़ा फिल्म कभी-कभी में ऋषि कपूर के अपोजिट नीतू सिंह को कास्ट किया गया था। फिल्म कभी-कभी में के दौरान ऋषि कपूर और नीतू सिंह का अफेयर शुरू हुआ। जो कि बाद में कई फिल्मों में देखने को मिला। दोनों की उस जमाने में किशोरों को बहुत पसंद थी और शायद यही वजह है कि वो इतनी हिट हुई। गौरतलब है कि दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान के भी थी।
ऋषि कपूर ने कब की नीतू सिंह से शादी
राज कपूर ने भी उन्हें ये साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें। 1979 में दोनों ने शादी कर ली। ऋषि कपूर और नीतू सिंह के शादी के दिन एक मजेदार किस्सा हुआ था। दरअसल शादी के दिन नीतू कपूर ने अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गए थे और ऋषि अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए। ऋषि कपूर को घोड़ी चढ़ने से पहले ही चक्कर आ रहे थे।
ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म
एक्टर को चिंटू जी के नाम से भी जाना जाता है। ये निकनेम उन्हें उनके भाई ने दिया था। ऋषि कपूर उसके बाद कई फिल्मों में अपने मुख्य किरदार में नजर आए। जिसमें कभी कभी, सरगम, कर्ज, प्रेम रोग, चांदनी, दीवाना, लक बाय चांस, लव आज कल, दो दूनी चार और अग्निपथ जैसी फिल्में शामिल हैं। ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन है। जिसे उनके निधन के बाद साल 2022 में रिलीज किया गया था।
इस वजह से हुआ था ऋषि कपूर का निधन
ऋषि कपूर को साल 2018 में अपने बोन मैरो कैंसर का पता चला था। जिसके इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क गए थे। जहां एक साल तक सफल इलाज के बाद वो 26 सितंबर 2019 को इंडिया लौट आए थे। 29 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 30 अप्रैल 2020 को बोन मैरो कैंसर से उनका निधन हो गया। अभिनेता का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया गया और उनकी अस्थियों को बाणगंगा में विसर्जित कर दिया गया था।
Rishi kapoor fainted on his wedding day then this is how he married neetu singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शेखर सुमन से स्तुतिसुमन चाहती थी भाजपा, मिले कड़वे सच! शेखर टूनाइट के निर्माता पर ED की रेड से भड़के रोहित
Jul 12, 2026 | 06:37 PMज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, एक मेज पर बैठेंगे हिंदू-मुस्लिम पक्ष! बातचीत से समझौते की अपील
Jul 12, 2026 | 06:33 PMससुराल की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, सबूत न मिट जाएं इसलिए हाथ-पैर पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट
Jul 12, 2026 | 06:32 PMइंदौर में बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव- ‘पेड़ भी करते हैं तपस्या’, पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन बनाने का की अपील
Jul 12, 2026 | 06:27 PMAlia Bhatt Saree Look: ग्रे साड़ी में छाईं आलिया भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर की चूड़ा सेरेमनी का वीडियो हुआ वायरल
Jul 12, 2026 | 06:23 PMईरान ने जारी की हिट लिस्ट… निशाने पर दुनिया के 11 सबसे बड़े नेता, पहले नंबर पर नहीं है ट्रंप का नाम, हड़कंप
Jul 12, 2026 | 06:22 PMकनाडा में रहने वाली बेटी को भारत से मां-पापा ने भेजा आमरस और थेपलों का 20 किलो का पार्सल, भावुक वीडियो वायल
Jul 12, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














