- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Tom Alter Took Sachin Tendulkar First Interview Made His Bollywood Debut With Dharmendra Film
टॉम ऑल्टर ने लिया था सचिन तेंदुलकर का पहला इंटरव्यू, धर्मेंद्र की इस फिल्म से किया था बॉलीवुड डेब्यू
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर टॉम ऑल्टर आज ही के दिन 29 सितंबर, 2017 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। टॉम ऑल्टर ने टीवी पर सचिन तेंदुलकर का पहला इंटरव्यू लिया था। साल 2008 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत एक्टर टॉम ऑल्टर आज ही के दिन 29 सितंबर, 2017 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। टॉम ऑल्टर उस समय 67 साल के थे। टॉम ऑल्टर का जन्म 22 जून, 1950 में मसूरी में एक अंग्रेज परिवार में हुआ था। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय उनके माता-पिता भारत आ गए थे और उत्तराखंड के मसूरी में आकर बस गए थे।
टॉम ऑल्टर पुणे के एक फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट से एक्टिंग में ग्रेजुएट थे। टॉम ऑल्टर को इंग्लिश के अलावा हिंदी और उर्दू भाषा भी आती थी। फिल्मों के साथ टॉम ऑल्टर ने खेल पत्रकारिता भी की हुई थी। उन्होंने टीवी पर सचिन तेंदुलकर का पहला इंटरव्यू लिया था। इतना ही नहीं टॉम ऑल्टर खुद भी क्रिकेट के एक अच्छे खिलाड़ी थे। साल 2008 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद को मिला अवॉर्ड
सम्बंधित ख़बरें
खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
गांव के बच्चों की देसी जुगाड़ से बनी कार देख रुक गए सचिन तेंदुलकर, बच्चों की जमकर तारीफ की
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सिर्फ 36 गेंदों में ठोकी दूसरी IPL सेंचुरी; सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
टीम इंडिया से पहले पाकिस्तानी जर्सी में खेले थे सचिन तेंदुलकर, पढ़ें 37 साल पुराना ये दिलचस्प वाकया
धर्मेंद्र के इस फिल्म में टॉम ऑल्टर ने किया था डेब्यू
टॉम ऑल्टर ने 1976 में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म ‘चरस’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। टॉम ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था साथ ही वो कई टीवी शोज में भी नजर आए थे। टॉम के लुक के वजह से उन्हें ज्यादातर रोल अंग्रेजी अफसरों के मिलते थे। इसके वाला टॉम ने कई विदेशी करेक्टस के किरदार निभाए हैं। हालांकि, टॉम ऑल्टर को आज भी दर्शक खलनायक की तरह याद करते हैं।
मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में ली थी अपनी आखिरी सांस
टॉम ऑल्टर ने अपने करियर में परवरिश, सोने पर सुहागा, जुनून, राम भरोसे, वीर जारा, क्रांति, देस परदेस, राम तेरी गंगा मैली, वर्दी और कमांडो जैसी कई फिल्मों में धमाकेदार एक्टिंग की है। टॉम ऑल्टर की आखिरी फिल्म सरगोशियां थीं। उन्होंने तीन किताबें भी लिखी थी। 29 सितंबर, 2017 को टॉम ऑल्टर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो लंबे समय से स्किन कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में अपनी आखिरी सांस ली थी।
ये भी पढ़ें- सारा अली खान ने गोल्डन गाउन में शेयर की लेटेस्ट फोटोज
Tom alter took sachin tendulkar first interview made his bollywood debut with dharmendra film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














