-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Taapsee Pannu Film Phir Aayi Haseen Dilruba Got Tremendous Response
फिर आई हसीन दिलरुबा को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, अगले पार्ट के लिए तैयार हैं तापसी पन्नू
- Written By: सोनाली झा
तापसी पन्नू की फिर आई हसीन दिलरुबा को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। तापसी ने बताया कि पॉजिटिव रिस्पॉन्स इतना इनकरेज करने वाला रहा है कि मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि हम अगले पार्ट में क्या कर सकते हैं।

(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा को लेकर चर्चा में हैं। तापसी पन्नू की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हो चुका है। इस फिल्म के साथ एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने शानदार परफॉर्मेंस से सभी को इंप्रेस किया है। तापसी पन्नू की फिर आई हसीन दिलरुबा को फैंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा हैं।
तापसी पन्नू का रानी का किरदार न सिर्फ पहली फिल्म के स्टैंडर्ड को मैच करता है, बल्कि उसे नई ऊंचाइयों तक भी लेकर जाता है। तापसी ने बताया कि सीक्वल बनाना हमेशा मुश्किल होता है क्योंकि पहला पार्ट बिना किसी उम्मीद के आता है और अगर लोग इसे पसंद करते हैं, तो यह हिट हो जाता है। लेकिन सीक्वल के साथ उम्मीदें भी आती हैं, जिन्हें पूरा करना हमेशा मुश्किल होता है।
ये भी पढ़ें- शोभिता ने सगाई समारोह से नागा चैतन्य के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं
सम्बंधित ख़बरें
कॉफी शॉप में टेबल साफ करने से नेशनल अवॉर्ड जीतने तक, विक्रांत मैसी ने सुनाई अपने संघर्ष और सफलता की कहानी
Vikrant Massey Fitness: फिटनेस का सीक्रेट आया सामने! विक्रांत मैसी और ऐश्वर्या राज ने खोले हेल्दी लाइफ के राज
Taapsee Pannu का बड़ा खुलासा, सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहने की वजह से कई ब्रांड डील्स से होना पड़ा दूर
Taapsee Pannu Fitness: जीरो फिगर की दौड़ पर तापसी पन्नू की सलाह, बोलीं- खराब फिटनेस की निशानी नहीं है बेली फैट
तापसी ने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि लोगों ने रानी और फिल्म को पार्ट 1 से ज्यादा पसंद किया है। मुझे पता था कि लोगों ने पार्ट 1 से रानी को कितना पसंद किया है, इसलिए जब मैंने अगला पार्ट बनाया तो मैंने उन उम्मीदों को ध्यान में रखा। तापसी ने कहा है कि पॉजिटिव रिस्पॉन्स इतना इनकरेज करने वाला रहा है कि मैं इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि हम अगले पार्ट में क्या कर सकते हैं।
बता दें कि तापसी पन्नू के लिए अगस्त का महीना काफी धूमधाम वाला है। दरअसल, अगस्त एक्ट्रेस का जन्मदिन आता है, लेकिन इस साल एक्ट्रेस दो बड़ी फिल्म के साथ इंडस्ट्री में अपने पोजीशन और भी मजबूत कर रही हैं। फिर आई हसीन दिलरूबा में तापसी ने ना सिर्फ फीमेल लेड फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी को अपने कंधों पर उठाया है, बल्कि फिल्म को लीड करने के नए स्टैंडर्ड को भी सेट किया है। अब फैंस यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि तापसी आगे क्या करने वाली हैं।
ये भी पढ़ें- पहलवान अमन सहरावत की जीत पर सेलेब्स ने की तारीफ
जयप्रद देसाई का निर्देशन और कनिका ढिल्लों के लिखे हुए फिर आई हसीं दिलरुबा में तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल मुख्य किरदारों में हैं। ये फिल्म, जो कलर येलो प्रोडक्शंस और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले बनी है, जिसका नेटफ्लिक्स पर 9 अगस्त 2024 को प्रीमियर किया जा चुका है। फिर आई हसीन दिलरूबा, हसीन दिलरूबा का सीक्वल है। हसीन दिलरुबा का प्रीमियर जुलाई 2021 में विशेष रूप से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हुआ था।
Taapsee pannu film phir aayi haseen dilruba got tremendous response
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp Username फीचर पर सरकार सख्त, Telegram और Signal भी आए दायरे में, बदल सकते हैं मैसेजिंग ऐप्स के नियम
Jul 13, 2026 | 07:28 PMचोरी की बात उठाने वाले क्या औरंगजेब के वंशज हो गए? राम मंदिर दान चारी विवाद पर भड़के ठाकरे गुट के आनंद दुबे
Jul 13, 2026 | 07:24 PMटॉय ट्रेन से टकराई टैक्सी, ड्राइवर बोला- ट्रेन गलत साइड से आ रही थी; वीडियो देख लोग हैरान
Jul 13, 2026 | 07:20 PMनासिक के द्वारका चौक पर जल्द चलेंगे वाहन, दोनों सर्विस रोड यातायात के लिए खोलने में आ रही हैं बाधाएं
Jul 13, 2026 | 07:15 PMलीक हुआ ‘उड़ता तीर’ का रोमांटिक डांस वीडियो, शाहरुख खान के आइकॉनिक गाने पर थिरके सारा-आयुष्मान?
Jul 13, 2026 | 07:15 PM‘मां ने शादी तय की, तो लड़की ने सिर मुंडवा लिया?’ युवती का वीडियो वायरल, लोग बोले- सच क्या है?
Jul 13, 2026 | 07:08 PMचुनाव लड़ो, औकात पता चल जाएगी… पाकिस्तानी मौलाना ने आसिम मुनीर को दिया खुला चैलेंज, कहा- उतार दो वर्दी
Jul 13, 2026 | 07:05 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














