सलमान खान को एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने दी चुनौती, बिगबॉस 18 को मिलेगी छप्परफाड़ टीआरपी

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 18, अक्टूबर के महीने में शुरू होने वाला है। लेकिन ताजा सीजन में शो से जुड़ने वाले कलाकारों को मेकर्स की तरफ से न्योता भेजे जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। खबर थी कि सलमान खान की एक गर्लफ्रेंड सोमी अली बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने जा रही हैं। लेकिन अब सोमी अली की तरफ से इस पर बयान सामने आया है।
Somy Ali and Salman Khan
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: सोमी अली ने बिग बॉस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है कि वह इस सीजन का हिस्सा बनेंगे या नहीं, हालांकि सोमी अली ने यह जरूर कहा है कि अगर वह शो का हिस्सा बनती तो शो को छप्पर फाड़ टीआरपी मिलने की गारंटी थी। क्योंकि तब इस तरह से खबर चलाई जाती की सलमान खान की एक गर्लफ्रेंड शो का हिस्सा बनी हैं। भले ही वह कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आती है या फिर मेजबान के तौर पर।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि सोमी अली बिग बॉस सीजन 18 का हिस्सा बनने जा रही है। कुछ रिपोर्ट में यह कहा गया कि वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी, जबकि कुछ रिपोर्ट में यह कहा गया कि वह शो को होस्ट कर सकती हैं। अब इस पर सोमी अली ने रिएक्ट किया है। सोमी अली ने कहा कि वह एक एनजीओ चलाती हैं और वह उसे छोड़कर शो का हिस्सा नहीं बन सकती। क्योंकि यह शो लंबा चलता है ऐसे में वह लंबे समय तक अपने एनजीओ से दूर नहीं रह सकती। मतलब साफ है कि वह बिग बॉस 18 का हिस्सा बने नहीं जा रही हैं।

सोमी अली ने यह स्वीकार किया कि अगर वह शो का हिस्सा बनती तो शो को छप्पर फाड़ टीआरपी मिलने की पूरी गारंटी थी, क्योंकि तब लोग इस तरह से लेते कि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड शो का हिस्सा बनी है। सोमी ने कहा कि वह कंटेस्टेंट के तौर पर आती है तो भी शो को जबरदस्त टीआरपी मिलती अगर वह होस्ट के तौर पर आती तो भी शो को टीआरपी मिलने वाली थी। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोमी भले ही शो में हिस्सा नहीं ले रही है, लेकिन कहीं ना कहीं उन्होंने यह कहा है कि उनके आने के बाद शो की टीआरपी बढ़ती। मतलब जो सलमान खान अकेले नहीं कर पा रहे हैं वह उनकी मौजूदगी के बाद हो जाता।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि बिग बॉस एक स्क्रिप्ट शो है और मैं ऐसे किसी भी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती जिसमें कहानी और भूमिका तैयार की जाती है। जाहिर तौर पर उन्हें पता है कि शो में उनके आने के बाद उनकी पिछली जिंदगी पर शो में जरूर कुछ ना कुछ निकाल कर सामने आएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com