करिश्मा कपूर के स्विमसूट पर भड़के ऋषि कपूर, 16 साल की भतीजी ने दिया करारा जवाब

करिश्मा कपूर ने प्रेम कैदी से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसमें उनके स्विमसूट को लेकर चाचा ऋषि कपूर ने नाराजगी जताई। लेकिन करिश्मा ने कहा कि दर्शकों ने उनके अभिनय की सराहना की, न कि स्विमसूट पर ध्यान दिया।
करिश्मा कपूर के स्विमसूट पर भड़के ऋषि कपूर, 16 साल की भतीजी ने दिया करारा जवाब
करिश्मा कपूर के स्विमसूट पर भड़के ऋषि कपूर
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत महज 16 साल की उम्र में की थी। 1991 में रिलीज़ हुई फिल्म प्रेम कैदी से डेब्यू करने वाली करिश्मा अपने पहले ही रोल में बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। इस फिल्म के एक सीन में उन्होंने स्विमसूट पहना था, जिससे न केवल दर्शकों की नजरें उन पर टिकीं, बल्कि उनके परिवार में भी हलचल मच गई थी। खास तौर पर उनके चाचा ऋषि कपूर इस बात से काफी नाराज हुए थे।

ऋषि कपूर ने फिल्म में करिश्मा के स्विमसूट पहनने पर नाखुशी जताई थी और परिवार में यह बात चर्चा का विषय बन गई थी। करिश्मा कपूर, जो उस समय सिर्फ 16 साल की थीं, इस आलोचना से घबराई नहीं बल्कि उन्होंने बड़े ही आत्मविश्वास से जवाब दिया। एक इंटरव्यू में करिश्मा ने कहा था कि जब लोग प्रेम कैदी देखकर थिएटर से बाहर निकले, तो किसी को भी मेरा स्विमसूट याद नहीं रहा। सभी मेरी एक्टिंग की तारीफ कर रहे थे।

करिश्मा ने आगे कहा कि जब मेरे माता-पिता को इससे कोई आपत्ति नहीं थी, तो किसी और को क्यों होनी चाहिए? मैं क्या साड़ी पहनकर पूल में जाऊं? ये कितनी बेवकूफी की बात है। करिश्मा का ये जवाब सिर्फ उनके आत्मविश्वास को ही नहीं दर्शाता, बल्कि यह भी बताता है कि वह अपने फैसलों को लेकर कितनी स्पष्ट सोच रखती हैं।

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की उन चंद अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से एक अलग मुकाम हासिल किया। 90 के दशक में वह एक के बाद एक हिट फिल्में देती रहीं और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, बीवी नंबर 1 और फिजा जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। करिश्मा की यह घटना यह भी दर्शाती है कि किसी भी कलाकार को उसके पहनावे या निजी फैसलों के लिए जज करना गलत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com