मुंबई: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई की सगाई के लिए मुंबई आई हुई थी और देसी गर्ल पारिवारिक समारोह में बेहद खास अंदाज में नजर आयी। लेकिन अब वह अमेरिका वापस लौट चुकी हैं। इस समय उनका एज फिल्टर वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल 42 साल की प्रियंका चोपड़ा को एज फिल्टर ने 24 साल का बताया है। जिसके बाद एक्ट्रेस ठहाके लगाते हुए नजर आई है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर कुछ समय पहले ही एक वीडियो फैंस के लिए साझा किया है। जिसमें वह एज फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एज फिल्टर उनके चेहरे को स्कैन करके उनकी उम्र को 24 साल का बता रहा है। जबकि प्रियंका चोपड़ा 42 साल की है। एज फिल्टर के नतीजे में खुद को कम उम्र का पा कर प्रियंका चोपड़ा की खुशी का ठिकाना नहीं है और वह फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर करते हुए नजर आई हैं।
ये भी पढ़ें- कार्तिक आर्यन ने मनाया जन्माष्टमी का जश्न, शेयर किया दही हांडी सीन
प्रियंका चोपड़ा जल्दी इंटरनेशनल फिल्म ‘ब्लफ’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है, वहीं उनके अगले अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्दी से ‘सिटाडेल’ सीजन 2 की शूटिंग की शुरुआत करने वाली है। खुद इस बात का खुलासा भी प्रियंका चोपड़ा ने किया। कुछ समय पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई को अलविदा कहा है और वह अपनी बेटी के साथ अमेरिका रवाना होते हुए नजर आई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने उस से जुड़ा भी वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है।