-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Priyanka Chopra Cryptic Note Goes Viral Says I Have Only Three Friends
प्रियंका चोपड़ा का क्रिप्टिक नोट वायरल, बोलीं- सिर्फ तीन दोस्त हैं, अनादर पर…
- Written By: सोनाली झा
Priyanka Chopra Note: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छी हैं, जब तक कोई उनका अनादर न करे। इसी कारण उनके सिर्फ तीन दोस्त हैं।

प्रियंका चोपड़ा का क्रिप्टिक नोट वायरल
Priyanka Chopra Cryptic Post: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकीं ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी है उनका हालिया क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने अनादर और सीमित दोस्तों को लेकर तीखी टिप्पणी की है। प्रियंका की इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं बहुत अच्छी और समझदार हूं, जब तक कोई मेरा अनादर न करे। अगर कोई मेरा अनादर करता है, तो उसे ये समझ आ जाएगा कि मेरे सिर्फ तीन दोस्त क्यों हैं। इसके साथ ही उन्होंने हंसते हुए लिखा कि क्या किसी और को भी इससे फर्क पड़ता है?

सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
प्रियंका चोपड़ा ने किया हॉलीवुड का रुख
प्रियंका चोपड़ा की इस स्टोरी को फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स विभिन्न तरीकों से इंटरप्रेट कर रहे हैं। कई लोगों को लगता है कि यह किसी पर्सनल एक्सपीरियंस या इंडस्ट्री से संबंधित नाराजगी को प्रस्तुत करता है। प्रियंका पहले भी स्पष्ट कर चुकी हैं कि बॉलीवुड में उन्हें कई बार नेपोटिज्म और पॉलिटिक्स का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर बात करें तो प्रियंका हाल ही में हैदराबाद में डायरेक्टर एस. एस. राजामौली की बहुचर्चित फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग कर रही हैं। इसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे। यह एक साहसिक-एडवेंचर फिल्म होगी, जिसकी कहानी इंडियाना जोन्स जैसी बताई जा रही है। इसके अलावा प्रियंका हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में एमआई6 एजेंट नोएल बिसेट की भूमिका में दिखाई दीं, जिसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना जैसे कलाकार भी थे। प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म ‘द ब्लफ’ है, जिसमें वह एक 19वीं सदी की महिला समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं।
ये भी पढ़ें- दीपिका कक्कड़ ने प्यार के लिए दो बार बदला धर्म, स्टेज 2 लिवर कैंसर से लड़ी जंग
प्रियंका चोपड़ा का करियर
प्रियंका चोपड़ा का करियर 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद शुरू हुआ। उन्होंने बॉलीवुड में कई सफल फिल्मों में काम किया और फिर हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। प्रियंका ने 2003 में फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद, उन्होंने ‘अंदाज’, ‘मुझसे शादी करोगी?’, ‘कृष’, ‘डॉन’, ‘फैशन’, ‘बर्फी’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।
Priyanka chopra cryptic note goes viral says i have only three friends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














