प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में वापसी! लव एंड वॉर में करेंगी स्पेशल अपीयरेंस

Priyanka Chopra Come Back to Bollywood: प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर बॉलीवुड में फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से वापसी कर सकती हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं।
प्रियंका चोपड़ा की से बॉलीवुड में वापसी! लव एंड वॉर में करेंगी स्पेशल अपीयरेंस
प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में वापसी
Published on: 
Updated on: 

Priyanka Chopra Return to Bollywood: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर भारतीय सिनेमा में अपनी वापसी की तैयारी में हैं। लंबे समय तक हॉलीवुड में सक्रिय रहने के बाद अब वह संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से वापसी कर सकती हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में हैं और ऐसी खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा इसमें स्पेशल डांस नंबर या स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ सकती हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने चर्चित गाने ‘राम चाहे लीला’ की एक झलक शेयर की थी, जो उन्होंने भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के लिए किया था। इस पोस्ट के बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा और भंसाली की जोड़ी स्क्रीन पर जादू बिखेरने वाली है।

प्रियंका चोपड़ा का मेगा प्रोजेक्ट

अगर रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा का इस मेगा प्रोजेक्ट में होना लगभग तय है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का किरदार भले ही छोटा हो, लेकिन वह बेहद प्रभावशाली और ग्लैमरस होगा। प्रियंका ने भंसाली के साथ आखिरी बार ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) में काम किया था, जिसमें उनका ‘पिंगा’ गाना काफी पॉपुलर हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने 2003 में 'हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्में

प्रियंका चोपड़ा ने ‘फैशन’, ‘मैरी कॉम’, ‘बर्फी’, ‘डॉन’ और ‘कमीने’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। 2015 में उन्होंने हॉलीवुड की ओर रुख किया और वहां भी ‘क्वांटिको’ जैसी सीरीज और 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, प्रियंका चोपड़ा को हिंदी फिल्मों में आखिरी बार 2019 की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। उसके बाद से वह बॉलीवुड से लगभग गायब रही हैं। ऐसे में यदि वह 'लव एंड वॉर' से वापसी करती हैं, तो यह उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

लव एंड वॉर कब होगी रिलीज

'लव एंड वॉर' की घोषणा हुई थी, तब इसे क्रिसमस 2025 में रिलीज करने की बात थी। बाद में रिलीज डेट को मार्च 2026 तक बढ़ाया गया। अब निर्माता स्वतंत्रता दिवस 2026 को इस फिल्म के लिए सबसे उपयुक्त मान रहे हैं। ईद 2026 की रिलीज से हटने के बाद, स्वतंत्रता दिवस का सप्ताह इस फिल्म की थीम 'लव एंड वॉर' के साथ पूरी तरह मेल खाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com