नोरा फतेही और CKay का फ्यूजन बवाल मचाने को तैयार, अगले हफ्ते होगा रिलीज सॉन्ग

डांसिंग स्टार नोरा फतेही ने नाइजीरियाई सिंगिंग सेंसेशन CKay के साथ कोलैबोरेशन किया है। जल्द ही दोनों नए गीत के साथ सामने आएंगे। दावा किया जा रहा है कि नोरा फतेही का यह गीत इंटरनेट पर धमाल मचाने वाला है। आइए जानते हैं ये गाना कब रिलीज होगा। 
nora fatehi with CKay
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: नोरा फतेही ने नाइजीरियन सिंगिंग सेंसेशन CKay के साथ हाथ मिलाया है। जल्द ही दोनों का नया गाना इंटरनेट पर धमाल मचाने वाला है। यह गीत अगले हफ्ते रिलीज होगा। नोरा फतेही के फैंस नए गीत के लिए बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नोरा फतेही ने नाइजीरियाई सिंगिंग सेंसेशन CKay के साथ मिलकर काम किया है और वह अपना गाना शूट कर चुकी है। इंटरनेशनल डांसिंग स्टार नोरा फतेही नाइजीरियन सिंगिंग सेंसेशन CKay के साथ मिलकर काम करते हुए नजर आई हैं। नोरा फतेही के डांसिंग का अंदाज और CKay का इन्नोवेटिव साउंड दोनों एक फ्यूजन की तरह काम करेगा और दोनों का यह फ्यूजन इंटरनेट पर धमाल मचा देगा। अगले हफ्ते यह गाना रिलीज होगा। इस गाने को लेकर सफलता का दावा पहले से ही किया जा रहा है।

नोरा फतेही की अगर बात करें तो अब तक उन्होंने बॉलीवुड में आइटम गर्ल के तौर पर अपनी पहचान बनाई है और बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने डांसिंग नंबर पेश किया है। नोरा फतेही के डांसिंग अंदाज को फैंस काफी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं उनके लगभग सभी डांसिंग नंबर बेहद सफल साबित हुए हैं। एक्ट्रेस को मडगांव एक्सप्रेस नाम की फिल्म में आखिरी बार देखा गया था। नोरा फतेही कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं। नोरा फतेही के गीत दिलबर ने इंटरनेट पर जबरदस्त धमाल मचाया था। जिसके बाद वह हाय गर्मी सॉन्ग को लेकर भी चर्चा में रही। ऐसे में जब से CKay के साथ उनके नए गाने की बात सामने आई है। फैंस उनके डांसिंग नंबर को देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com