नन्ही परी को दूध पिलाने में दीपिका पादुकोण को हो रही है मुश्किल, शेयर किया वीडियो

दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। बेटी को लेकर वह अपने घर पर हैं। लेकिन नन्ही परी को दूध पिलाने में एक्ट्रेस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खुद दीपिका पादुकोण ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए जानते हैं क्या है मामला
Deepika Padukone facing breast feeding Problem
Published on
Updated on

मुंबई: दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। वह फिलहाल अपने नन्ही परी की परवरिश में लगी हुई है। लेकिन बच्ची को दूध पिलाने के दौरान एक्ट्रेस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खुद दीपिका पादुकोण ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है। जिसमें वह नवजात शिशु को दूध पिलाने के दौरान होने वाली मुश्किलों के बारे में बताना चाह रही हैं।

वीडियो में एक महिला है जो बच्चों की तरह रिएक्ट करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं लिखा हुआ है कि अगर एक वयस्क बच्चों की तरह रिएक्ट करने लगे तो क्या होगा। जिनके सामने उनका भोजन होता है लेकिन वह उसके बावजूद उसे ढूंढते रहते हैं और थोड़े से ही आहार से उनका पेट भर जाता है और वह तुरंत सो भी जाते हैं। वीडियो काफी फनी है लेकिन इस वीडियो के पीछे एक मां का मर्म छिपा हुआ है, जो नवजात को फीडिंग के समय कई मुश्किलों का सामना करती हैं। लेकिन यह भी सच है की मां इस मुश्किल को भी इंजॉय करती हैं। आप भी देखिए यह वीडियो।

आमतौर पर नवजात शिशु को फीड कराना किसी भी महिला के लिए आसान काम नहीं होता है। उन्हें कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जिनमें से सबसे बड़ी मुश्किल है फीडिंग के वक्त यह सुनिश्चित करना कि बच्चे की सांस नहीं रुके। क्योंकि कई बार इस वजह से बच्चों की जान पर खतरा बन जाता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि नवजात शिशु को फीडिंग दौरान होने वाली समस्याओं को लेकर हर महिला परेशान होती है। कुछ ऐसी ही परेशानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के सामने भी आ खड़ी हुई है। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे बड़े ही दिलचस्प अंदाज में लोगों के साथ साझा किया है। उम्मीद है कि दीपिका पादुकोण का यह अंदाज भी उनके फैंस को पसंद आएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com