-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Drug Connection Bollywood Politics Underworld Anc Lavish Revelation
नोरा-श्रद्धा से जीशान तक…बॉलीवुड-राजनीति-अंडरवर्ल्ड का ड्रग कनेक्शन, तस्कर लविश ने खोले कई राज
- Written By: आकाश मसने
Drugs Racket: मुंबई एएनसी की पूछताछ में ड्रग तस्कर लविश ने दावा किया कि उसने बॉलीवुड सितारों, राजनेताओं और अंडरवर्ल्ड लिंक्ड पार्टियों में ड्रग सप्लाई की। कई हाई-प्रोफाइल नाम जांच के घेरे में हैं।

नोरा फतेही व श्रद्धा कपूर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bollywood-Politics-Underworld Drug Connection: अंडरवर्ल्ड, फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति के बीच का ड्रग्स कनेक्शन दशकों बाद फिर सुर्खियों में आ गया है। मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की पूछताछ में दुबई से भारत लाए गए ड्रग तस्कर, सलीम सोहेल शेख उर्फ लविश ने जांच एजेंसी की पूछताछ में कई सनसनीखेज दावा किया है।
लविश ने बताया कि, एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे तथा पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के बेटे अलीशा पारकर तथा बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और उसके भाई सिद्धांत कपूर, ओरीं उर्फ ओरहान, प्रसिद्ध निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान और रैपर लोका आदि के लिए उसने देश-विदेश में रेव पार्टियों में ड्रग सप्लाई का है।
निजी फार्म हाउस पर होती थीं पार्टियां
इतना ही नहीं, वे खुद भी उनमें शामिल होकर इन लोगों तथा अन्य लोगों को ड्रग की आपूर्ति करता रहा है। पुलिस की रिमांड कॉपी के अनुसार, लविश का दावा है कि ये आयोजन अक्सर उच्च-स्तरीय स्थानों या निजी फार्म हाउस पर होते थे। इसकी फंडिंग नशीली दवाओं की आय से होती थी। लविश तस्करों की भर्ती से लेकर प्रत्यक्ष आपूर्ति तक का सारा काम संभालता था। पुलिस अब इंटरनेशनल कार्टेल्स की जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
Raj Thackeray: बीजेपी पैदा कर रही है कल के दुश्मन, दल-बदल पर राज ठाकरे का करारा प्रहार
एएनसी ने इस तरह का दावा लविश को अदालत में पेशी के दौरान अपनी रिमांड कॉपी में किया है। नवभारत के पास एएनसी की रिमांड कॉपी है। इस दावे के बाद जांच की दिशा और गहराती दिख रही है। सूत्र बता रहे हैं कि सभी को एक-एक कर, पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और इससे कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। ये पार्टियां सलीम डोला और दाऊद के करीबी के इशारे पर चलती थीं। जो अब तुर्की में फरार हैं।
बॉलीवुड की अंधेरी दुनिया का सच सामने आया
श्रद्धा और नोरा का नाम सामने आते ही एक बार फिर बॉलीवुड की अंधेरी दुनिया का सच सबके सामने आने लगा है। ग्लैमर की चमक के पीछे कितना काला धब्बा है। एएनसी अब इन सितारों पर शिकंजा कसने और राजनेताओं की कलाई खोलने के लिए सबूत जुटा रही है। सूत्रों का कहना है कि एक-एक कर सभी को बुलाया जाएगा, जिससे पूछताछ में बड़े खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- केंद्रीय मंत्री गडकरी ने महाराष्ट्र सरकार को दिया झटका! दहिसर टोल प्लाजा हटाने से किया इनकार
श्रद्धा कपूर ने निभाया था हसीना पारकर का रोल
दिलचस्प बात यह है कि श्रद्धा कपूर ने 2017 में अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित एक फिल्म में दाऊद इब्राहिम की छोटी बहन हसीना पारकर का किरदार निभाया था। उस फिल्म में उनके भाई सिद्धार्थ कपूर ने दाऊद का किरदार निभाया था। अली शाह पारकर, जिसका नाम दस्तावेजों में दर्ज है, हसीना पारकर का बेटा है।
Drug connection bollywood politics underworld anc lavish revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














