
मुंबई: हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। हिना खान फिलहाल कीमोथेरेपी के जरिए वह अपना उपचार ले रही हैं। इसी बीच उनका 37 वां जन्मदिन मनाया गया। 3 अक्टूबर को हिना खान ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दरमियान फैंस ने उन्हें ढेर सारे तोहफे भेजे थे। फैंस द्वारा भेजे गए गिफ्ट्स को देखकर हिना खान रोने लगी। वीडियो भावनाओं से भरा हुआ है, जिसे देखकर आपके भी आंसू निकल सकते हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिना खान की आंखों पर पट्टी बंधी हुई है। एक शख्स उन्हें कमरे के भीतर लाता है। जहां सजावट की गई है और फैंस के भेजे गए तो फिर रखे गए हैं। हिना खान की आंखों की पट्टी जब खुलती है, तब उन्हें बर्थडे विश किया जाता है और हिना खान खुद हैरान रह जाती है कि उन्हें फैंस ने इतने ढेर सारे तोहफे भेजे हैं, गिफ्ट्स देख कर वह भावुक हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें- गोविंदा से मिलने नहीं पहुंचे कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह ने पूरी की
वीडियो में हिना खान अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान वह भावुक होते हुए नजर आई हैं। उनके आंख से आंसू छलक पड़े थे। खासतौर पर हिना खान को एक तोहफे ने ज्यादा भावुक कर दिया। वह तोहफा दुल्हन के अवतार में रैंप पर वॉक करती हिना खान की कलाकृति से बना हुआ केक था। जिसे देखकर हिना खान बेहद भावुक हो उठीं।
इस वीडियो के साथ कैप्शन में हिना खान ने लंबा सा नोट लिखा है। उन्होंने फैंस को जन्मदिन खास बनाने के लिए धन्यवाद कहा है आपको बता दें कि हिना खान इस समय कैंसर से जूझ रही हैं और कीमोथेरेपी के जरिए अपना इलाज ले रही हैं।






