Hina Khan Eid Mehndi On Her Hands And Users Mocked Her For Not Fasting
ईद की मेहंदी पर ट्रोल हुईं हिना खान, खूबसूरती के बीच रोज़े न रखने पर लोगों ने उड़ाया मजाक
Hina Khan Eid Mehendi: ईद की तैयारियों के बीच हिना खान ने मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा और रोज़े न रखने पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।
Hina Khan Trolled Eid Mehndi: जहां एक ओर ईद-उल-फितर की तैयारियां पूरे जोश में चल रही हैं, वहीं टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान भी इस जश्न के रंग में रंगी नजर आईं। सऊदी अरब में 20 मार्च को ईद मनाई जा रही है, जबकि भारत में यह त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में हिना खान ने भी पहले ही अपनी तैयारियां शुरू कर दीं और इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की।
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12 तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें वह अपने हाथों और पैरों में सजी खूबसूरत मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने फर्शी सलवार, कश्मीरी चूड़ियां और झुमके पहनकर अपना ट्रेडिशनल लुक पूरा किया। उनकी ये तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं और फैंस ने उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की।
हिना खान की हाथों में मेहंदी देख लोगों ने किया ट्रोल
हालांकि, जहां एक तरफ हिना खान की अदाओं ने लोगों का दिल जीत लिया, वहीं दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनके रोज़ा रखने को लेकर सवाल उठाए। किसी ने कमेंट किया कि “जो रोज़े नहीं रखते, उनकी ईद पहले ही आ जाती है”, तो किसी ने पूछा कि क्या उन्होंने इस बार रोजे रखे भी हैं या नहीं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि ईद सिर्फ रोज़ेदारों के लिए होती है।
दरअसल, हिना खान पिछले कुछ समय से हेल्थ इश्यूज का सामना कर रही हैं। साल 2025 में उन्हें कैंसर का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते वह नियमित रूप से रोज़े नहीं रख पाती थीं। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने अपने पहले रोजे का अनुभव भी शेयर किया था और वह इफ्तारी समेत बाकी धार्मिक परंपराओं का पालन करती रही हैं।
साल 2025 में रॉकी जायसवाल संग एक्ट्रेस ने रचाई थी शादी
हिना खान की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने 4 जून 2025 को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी की थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी, जहां से उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। कठिन समय में रॉकी ने हिना का हर कदम पर साथ दिया, खासकर तब जब वह अपनी बीमारी से जूझ रही थीं। फिलहाल, ट्रोलिंग के बावजूद हिना खान अपने अंदाज में ईद का जश्न मनाने में जुटी हैं और उनके फैंस लगातार उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं।
Hina khan eid mehndi on her hands and users mocked her for not fasting