- Hindi News »
- Movies »
- Bollywood »
- Director Vipul Amritlal Shah Met Cm Pushkar Singh Dhami At His Residence
निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की उनके आवास पर भेंट
निर्माता और निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने बुधवार को अपनी पत्नी और अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से उनके आवास पर भेंट की। दरअसल, विपुल शाह देहरादून में अपनी आगामी बॉलीवुड फ़िल्म हिसाब की शूटिंग कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा

फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
मुंबई: निर्माता और निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने बुधवार को अपनी पत्नी और अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से उनके आवास पर भेंट की। दरअसल, विपुल शाह देहरादून में अपनी आगामी बॉलीवुड फ़िल्म हिसाब की शूटिंग कर रहे हैं। फ़िल्म हिसाब में मुख्य किरदार में शेफाली शाह और जयदीप अहलावत नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय के तलाक को लेकर खबरों के बीच एक्ट्रेस ने दिया बड़ा हिंट
सीएम श्री धामी ने विपुल शाह और शैफाली शाह को इस फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि सरकार फ़िल्म निर्माण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। फिल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोजगार की नयी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा साथ ही राज्य के पर्यटन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि नए शूटिंग डेस्टिनशनों को भी पर्यटन विभाग के सहयोग से चिन्हित कर उनको भी शूटिंग के लिए प्रचारित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है , जिससे फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
आखिरी बार गुनगुनाती आशाताई…मंत्री आशीष शेलार की वो पोस्ट, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं
IPL 2026 में मचा बवाल! डगआउट में मोबाइल चलाते पकड़े गए RR मैनेजर, ललित मोदी ने की सस्पेंड करने की मांग
‘हारते-हारते थक चुके थे…’, CSK की पहली जीत के बाद गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा
आशा भोसले के लिए पागल थे शादीशुदा ओपी नय्यर, लता की आवाज को कर दिया था रिजेक्ट, घर तक पहुंच गई थी लड़ाई
विपुल शाह ने बताया कि उनकी अपकमिंग फिल्म एक कॉमेडी सस्पेंस फ़िल्म है। इस फ़िल्म की तीन दिन की शूटिंग में 60 फीसदी से अधिक सपोर्ट क्रू स्थानीय स्तर से लिये गये। विपुल शाह ने उत्तराखंड सरकार द्वारा लायी नई फिल्म नीति 2024 को अत्यंत फ़िल्म फ्रेंडली बताया है और इस फ़िल्म नीति के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्क़र सिंह धामी जी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नयी उत्तराखंड फ़िल्म नीति के कारण अब उत्तराखण्ड में फ़िल्मों को शूटिंग को और भी बढ़ावा मिलने वाला है।
मुलाक़ात के दौरान उपस्थित महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पारित नई फिल्म नीति में फ़िल्मों के लिए पहले अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है, ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज फिल्मों और वेब सीरीज को भी अनुदान हेतु सम्मिलित किया गया है। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट में फ़िल्म विकास परिषद के CEO और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, फ़िल्म विकास परिषद के जॉइंट CEO और संयुक्त निदेशक सूचना डॉ नितिन उपाध्याय भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस पद्मजा राव को तीन महीने की हुईं जेल, जानें क्या है पूरा मामला
विपुल शाह फिल्म निर्माता और एक प्रसिद्ध निर्देशक भी हैं। जिनकी मुख्य फ़िल्मों में आँखे, सिंह इज द किंग, नमस्ते लन्दन, नमस्ते इंग्लैंड, द केरल स्टोरी, बस्तर आदि सम्मिलित है। शेफाली शाह वर्तमान में वेब सीरीज दिल्ली क्राइम में अपने लीड रोल के कारण सुर्ख़ियों में रही हैं। वे कई हिन्दी फ़िल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ अदा कर चुकी हैं। विपुल शाह के अनुसार इस नई फिल्म नीति से फ़िल्म निर्माताओं में उत्साह का माहौल है।
Director vipul amritlal shah met cm pushkar singh dhami at his residence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आखिरी बार गुनगुनाती आशाताई…मंत्री आशीष शेलार की वो पोस्ट, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं
Apr 12, 2026 | 02:13 PMIPL 2026 में मचा बवाल! डगआउट में मोबाइल चलाते पकड़े गए RR मैनेजर, ललित मोदी ने की सस्पेंड करने की मांग
Apr 12, 2026 | 02:12 PM‘हारते-हारते थक चुके थे…’, CSK की पहली जीत के बाद गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा
Apr 12, 2026 | 02:10 PMआशा भोसले के लिए पागल थे शादीशुदा ओपी नय्यर, लता की आवाज को कर दिया था रिजेक्ट, घर तक पहुंच गई थी लड़ाई
Apr 12, 2026 | 02:05 PMThane के मलंगगढ़ किला पर फ्यूनिकुलर ट्रेन शुरू, 2 घंटे का सफर अब 10 मिनट में
Apr 12, 2026 | 02:03 PMकुत्ते की पीठ पर टंकी बांधकर भरवाया पेट्रोल, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 12, 2026 | 02:03 PMखरीफ सीजन से पहले राहत, खाद की कमी की अफवाह पर सख्ती, पारदर्शिता पर जोर; जलगांव प्रशासन अलर्ट
Apr 12, 2026 | 02:00 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM










