ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने पति यानी अभिषेक बच्चन को ही फॉलो करती हैं। इससे ये बात तो साबित होती हैं कि लोग चाहे कुछ बोले, लेकिन कपल के बीच प्यार बहुत हैं। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन अपनी ब्यूटीफुल वाइफ ऐश्वर्या राय को मनाना के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
मुंबई: एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों तलाक की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच कपल के फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जहां अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को लेकर सोशल मीडिया पर सेपरेशन की बात चल रही है, वहीं एक्ट्रेस ने अपने शादी को लेकर फैंस को बड़ा हिंट दी हैं। इससे कपल के फैंस काफी खुश हो गए हैं।
ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने पति यानी अभिषेक बच्चन को ही फॉलो करती हैं। इससे ये बात तो साबित होती हैं कि लोग चाहे कुछ बोले, लेकिन कपल के बीच प्यार बहुत हैं। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन अपनी ब्यूटीफुल वाइफ ऐश्वर्या राय को मनाना के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हाल ही में उन्होंने ऐश्वर्या राय को एक सरप्राइज दिया था।
अभिषेक बच्चन का सरप्राइज
अभिषेक बच्चन ने हाल ही में नई कार खरीदी थी। इस कार का नंबर 5050 ऐश्वर्या के फेवरेट नंबर है। ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच में सब ठीक हो चूका हैं। कपल के फैंस की दुआ रंग लाई है। कपल के सेपरेशन की बात तब सामने आई, जब ऐश्वर्या राय बच्चन आराध्या को लेकर अलग से अंबानी की पार्टी में शामिल हुई थी। वहीं बाकी बच्चन परिवार अलग से पार्टी में शिरकत किए।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का तलाक
कपल के सेपरेशन की बात को तब हवा मिली, जब अभिषेक बच्चन ने एक तलाक वाली पोस्ट को लाइक भी किया था। तब से तलाक की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 17 साल पूरे हो चुके हैं। अभिषेक ने ऐश्वर्या राय को फिल्म गुरु के प्रीमियर के दौरान न्यूयॉर्क में शादी के लिए प्रपोज किया था।
20 अप्रैल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी हुई थी, जिसमें उनकी फैमिली और खास दोस्तों ने शिरकत किया था। वहीं साल 2011 में उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ और अब वह 14 साल की हो चुकी हैं। बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। जिसमें गुरु, उमराव जान और धूम जैसी कई फिल्में शामिल हैं।
Amidst the news about abhishek bachchan and aishwarya rai divorce the actress gave a big hint