(सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस आयशा जुल्का 28 जुलाई यानी आज अपना 52 जन्मदिन मना रही हैं। आयशा जुल्का ने साल 1991 में आई फिल्म कुरबान से बॉलीवुड में एंट्री ली थीं। इसके बाद मंसूर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म जो जीता वही सिकंदर में आमिर खान के साथ काम किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अपनी मासूमियत और दमदार एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था। आयशा जुल्का 90 के दशक की हिट एक्ट्रेसेस में से थीं।
आयशा जुल्का इसके बाद हिट पर हिट फिल्में करती गईं। आयशा हर डायरेक्टर की पहली पसंद बन गई थीं। उन्होंने खिलाड़ी, जो जीता वही सिकंदर, हिम्मतवाला, वक्त हमारा है, चाची 420 और संग्राम जैसी हिट फिल्मों में काम किया। आयशा अपने करियर ने सातवें आसमान पर पहुंच गई थीं। एक के बाद एक हिट फिल्में करने लगी थीं। हालांकि अचानक से आयशा के लाइफ ने एक मोड़ आया और वह फिल्मी दुनिया से दूर हो गई।
आयशा को एक आम तरह से अपनी जिंदगी जीना था, इसलिए एक्ट्रेस ने इतना बड़ा फैसला लिया। साल 2003 में आयशा ने कंस्ट्रक्शन टाइकून समीर वाशि से शादी की थी। हालांकि शादी के 21 साल बाद भी आयशा के बच्चे नहीं हुए। एक इंटरव्यू में आयशा ने बताया था कि उन्होंने खुद कभी मां नहीं बनने का फैसला किया था। इस फैसले में आयशा के पति भी उनके साथ है। उन्होंने इतना बड़ा फैसला अपने पति के साथ मिल कर लिया था।
आयशा मां नहीं बन कर भी 160 बच्चों को मां कहलाती है। दरअसल, आयशा अपने पति के साथ मिलकर 160 बच्चों का खर्च उठाती हैं। एक इंटरव्यू में आयशा ने बताया था कि मैंने जिंदगी में इमोशनली काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। जब मैंने पति को बताया कि बच्चों को लेकर मई क्या सोचती हूं तो वह भी मान गए। इसके बाद हमने गुजरात के 2 गांव को गोद ले लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयशा ने शादी के बाद अपना स्पा सेंटर बिजनेस खोल लिया था। आज वह इस बिजनेस को संभाल रही है। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया था। आयशा जुल्का ने बताया था कि मैं इस दिनों अपनी कंपनी सैमरॉक में व्यस्त हूं। इस कंपनी को मैंने अपने पति के साथ मिलकर खोला हैं। फिल्मों की बात करें तो आयशा को आखिरी बार साल 2018 की फिल्म जीनियस में देखा गया था।