- Hindi News »
- Maharashtra »
- Youth Suicide Viral Video Mental Harassment Allegations Bhandara
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवक ने दी जान, मौत से पहले video, फिर आत्महत्या! भंडारा में मचा हड़कंप
Bhandara Suicide Case: भंडारा में मानसिक प्रताड़ना से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। मौत से पहले बनाए वीडियो में जीबी क्लब संचालक पर गंभीर आरोप लगाए गए, मामला चर्चा में है।
- Written By: अंकिता पटेल

भंडारा आत्महत्या,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Bhandara Viral Video News: भंडारा मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो के वायरल होने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। मृत युवक का नाम रमनसिंह बाच्छिल बताया गया है। आत्महत्या से पहले उन्होंने मोबाइल पर एक वीडियो रिकॉर्ड कर खात रोड स्थित जीबी क्लब के संचालक ललित उर्फ “गुड्डू बैस” पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब इस मामले में मृतक की पत्नी मालिनी बाच्छिल ने भी मोडिया के सामने आकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
“मेरी मौत का जिम्मेदार गुड्डू बेस”
पुलिस सूत्रों के अनुसार रमनसिंह बाच्छिल ने आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कहा है कि, ‘गुडू बैस उर्फ ललित वैस और उनका बेटा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। अब यह प्रताड़ना सहन नहीं हो रही।’ उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी संपत्ति और व्यवसाय पर कब्जा करने के उद्देश्य से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। वीडियो में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, ‘मेरी मौत के लिए जीबी क्लब के मालिक ललित बैस जिम्मेदार होंगे।’
मानसिक रूप से किया प्रताड़ित
मृतक की पत्नी मालिनी बाच्छिल ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि रमनसिंह ने 15 तारीख को घर आने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद उनका संपर्क टूट गया। घर वापस नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद 17 तारीख को वैनगंगा नदी में उनका शव मिला।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
NEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
यह भी पढ़ें:-चंद्रपुर में बाघ का हमला: तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला की दर्दनाक मौत, वन्यजीव संघर्ष की 14वीं शिकार
थाने में पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज
धरिवारजनों की शिकायत के बाद भंडारा पुलिस ने बैस पिला पुत्र के खिलाफ रमनसिंह की आत्महत्या के लिए प्रवृत्त करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उनके दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तोडे गए और अपनी ही जमीन पर बनी दुकान पर नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण की कार्रवाई करवाई, जानकारी के अनुसार रमनसिंह बाछिल के दादा ने समाजहित के लिए यह जमीन दान में दी थीं। मृतक के भाई विकी ने आरोप लगाया है कि इसी जमीन पर ललित उर्फ मुहू बैस की नजर थी।
Youth suicide viral video mental harassment allegations bhandara
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
May 21, 2026 | 10:49 AMगड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
May 21, 2026 | 10:49 AMबंगाल के नए नियम! सुवेंदु अधिकारी ने सरकारी अफसरों पर लगायी बंदिशे; मदरसों में वंदे मातरम गाना अनिवार्य
May 21, 2026 | 10:49 AMUPSC Civil Service 2027: सिविल सेवा परीक्षा की तारीखों का ऐलान, 23 मई को होगा एग्जाम, देखें पूरा शड्यूल
May 21, 2026 | 10:49 AMट्विशा शर्मा समेत अन्य लड़कियों की मौत पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरी, दहेज प्रथा को बताया जिम्मेदार
May 21, 2026 | 10:48 AMअमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
May 21, 2026 | 10:46 AMCanada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
May 21, 2026 | 10:43 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












