वर्धा में बढ़ रही आत्महत्याएं: चिंता बढ़ाने वाले आंकड़े! 24 घंटे में 3 ने लगाई फांसी, एक ने खाया जहर

Wardha Suicide Case: वर्धा जिले में 24 घंटे में आत्महत्या के चार मामले सामने आए। तीन लोगों ने फांसी लगाई, जबकि एक ने जहर सेवन कर जान दी। पुलिस विभिन्न मामलों की जांच में जुटी है।
Rising Suicides in Wardha: Alarming Statistics! In 24 Hours, Three People Hanged Themselves, and One Consumed Poison.
वर्धा आत्महत्या,(सोर्स: सौजन्य AI)
Updated on

Wardha Suicide Cases Police Investigation: वर्धा जिले में आत्महत्या के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे है। विविध कारणों से लोग मौत को गले लगा रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में चार प्रकरण सामने आये हैं। इसमें तीन लोगों ने फांसी लगाई तो, एक ने जहर गटकर कर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवली तहसील के बरांडा गौतमनगर निवासी रोहीत वासु सांगोले (25) ने घर में ही फांसी लगा ली। वह रोजमजदूरी कर अकेले रहता था।

कुछ दिनों से वह चिंतित था। ऐसे में 16 मई की मध्यरात्रि उसने घर में फांसी लगा ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया, प्रकरण में पुलगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर आष्टी शहीद थाना क्षेत्र के पंचाला में एक बुजुर्ग ने तबेले में ही फांसी लगा ली। मृतक का नाम रामदास किसन ठाकरे (80) बताया गया। उन्होंने निराशा में यह कदम उठाने की जानकारी है।

प्रकरण में आष्टी शहीद पुलिस आगे की जांच कर रही है। इसी थाना क्षेत्र के साहुर में युवक ने फांसी लगा ली। मृतक का नाम संतोष नामदेव कैलाखे (26) बताया गया, मृतक खेतीबाड़ी के साथ साथ अन्य काम भी किया करता था। 16 मई को वह अचानक घर से कही चले गया, पश्चात पता चला कि उसने अपने ही खेत मेड पर लगे पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। आगे की जांच आष्टी पुलिस कर रही है।

काचनगांव में किसान आत्महत्या

चौथा मामला वडनेर थाना क्षेत्र के काचनगांव में सामने आया जहां चिंतीत किसान ने जहर गटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम बबन श्यामराव माहूरे (69) बताया गयज्ञ मृतक बदन माहूरे के पास 7 एकड पुश्तैनी खेती है उन्हीन कपास व तुअर की फसल ली थी।

खेती के लिए बैंक से कर्ज भी उठाया था। परंतु फसल न होने के कारण कर्ज चुकाने की चिता उन्हें सता रहीं थी इसी बात से परेशान होकर उन्होंने तबेले में ही जहर गटक लिया। यह बात ध्यान में आते ही उन्हें अल्लीपुर के अस्पताल में लाया गया जहां से सेवाग्राम के अस्पताल में रेफर किया परंतु बबन माहुरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, प्रकरण में वडनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जाब शुरू कर दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com