- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Tet Exam Results 2025 Teachers Marksheet Viral Social Media
यवतमाल: गुरुजी के TET नतीजे वायरल, टीईटी रिजल्ट ने बढ़ाई टीचरों की धड़कन, 3.5% ही हुए पास
Social Media Viral Marksheet: यवतमाल: टीईटी पास होते ही गुरुजी ने सोशल मीडिया पर वायरल की मार्कशीट। नौकरी बचाने की जंग में 3.5% शिक्षक ही सफल। पढ़ें यवतमाल जिले का पूरा हाल।
- Written By: प्रिया जैस

टीईटी (फाइल फोटो)
MAHA TET Result: शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों और पहले से नौकरी में कार्यरत शिक्षकों दोनों के लिए ही ‘कठिन’ मानी जाने वाली टीईटी परीक्षा इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। परीक्षा पास हुई तो नौकरी सुरक्षित, और नाकाम हुए तो अनिवार्य सेवानिवृत्ति ऐसा माहौल इस समय बना हुआ है।
इसी कारण टीईटी का परिणाम घोषित होते ही उत्तीर्ण हुए गुरुजनों ने अपनी-अपनी मार्कशीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल करना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की ओर से 23 नवंबर 2025 को टीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी। पहले यह माना जाता था कि टीईटी केवल प्राथमिक शिक्षक की नौकरी पाने के लिए अनिवार्य है।
टीईटी में 10 हजार उम्मीदवार थे शामिल
लेकिन एनसीटीई की अधिसूचना के अनुसार, सेवा में कार्यरत शिक्षकों के लिए पदोन्नति प्राप्त करने हेतु भी टीईटी अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा, 1 सितंबर 2025 को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय के अनुसार अब सेवा में कार्यरत सभी प्राथमिक शिक्षकों के पास टीईटी पात्रता होना जरूरी हो गया है। इसी वजह से इस वर्ष टीईटी परीक्षा में बैठने वाले भावी और वर्तमान शिक्षकों की संख्या में वृद्धि हुई।
सम्बंधित ख़बरें
CIDCO और NAINA की जमीनें वापस लेगी महाराष्ट्र सरकार, मंत्री बावनकुले ने दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला
पुणे MHADA का धमाका: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर 295 फ्लैटों की बिक्री; 4 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
ठाणे में जलकर खाक हुई शिवशाही बस; धधकती आग से दमकलकर्मियों ने निकाला यात्री का 3 तोला सोना
साढ़े तीन शक्तिपीठों में से एक ‘सप्तश्रृंगी गढ़’ में बड़ी चोरी; मंदिर से 22 किलो चांदी गायब, प्रशासन में हड़कंप
यवतमाल जिले में 23 नवंबर को हुई टीईटी परीक्षा में लगभग 10 हजार उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें से पहले पेपर के लिए 4,416 और दूसरे पेपर के लिए 5,957 उम्मीदवार बैठे थे। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने हाल ही में टीईटी का अंतरिम परिणाम घोषित किया है।
इसके अनुसार, पूरे राज्य में केवल साढ़े तीन प्रतिशत उम्मीदवार ही टीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। जिले में भी उत्तीर्णता का प्रतिशत काफी कम है। हालांकि, जो शिक्षक टीईटी में पास हुए हैं, उन्होंने खुशी के आवेग में अपनी मार्कशीट फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर दी है।
कुछ उम्मीदवार किनारे से ही हुए पास
टीईटी परीक्षा पास करने के लिए 55 प्रतिशत यानी 83 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। कई उम्मीदवार 85 या 86 अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि अनेक शिक्षक 80 या 81 अंक होने के कारण मात्र एक-दो अंकों से अनुत्तीर्ण हो गए हैं। ऐसे उम्मीदवारों की मार्कशीट पर ‘अपात्र’ की टिप्पणी आई है।
यह भी पढ़ें – धानोरकर सांसद है, कांग्रेस की मालिक नहीं…चंद्रपुर में वडेट्टीवार की चुनौती, तो सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी
फिर भी उन्होंने अपनी मार्कशीट सोशल मीडिया पर डाली है। अब ऐसे अनुत्तीर्ण शिक्षक सीटीईटी की तैयारी में जुट गए हैं। सीटीईटी परीक्षा जल्द ही होने वाली है। सर्वोच्च न्यायालय ने दो वर्षों के भीतर उत्तीर्ण होने की समय-सीमा दी है, इसलिए गुरुजी अब कोई भी मौका छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
परिणाम उम्मीदवार के लॉगिन पर ही उपलब्ध
“टीईटी का परिणाम परीक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित किया गया है। हालांकि यह परिणाम संबंधित उम्मीदवार के लॉगिन पर ही उपलब्ध है। यवतमाल जिले से कुल कितने उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, इसकी आंकड़ेवारी अभी तक परीक्षा परिषद से प्राप्त नहीं हुई है। परीक्षा परिषद की योजना के अनुसार यह आंकड़े और उत्तीर्ण उम्मीदवारों के प्रमाणपत्र बाद में जारी किए जाएंगे।
– प्रकाश मिश्रा, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, यवतमाल
Yavatmal tet exam results 2025 teachers marksheet viral social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP Widow Pension Scheme: 40 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रही ₹1000 मासिक सहायता
Apr 23, 2026 | 09:24 PMभारतीय रेलवे की नई पहल: अब 3 नहीं, दिखेंगे 4 तरह के डस्टबिन; इन स्टेशनों पर मिलेगी ये सुविधा, देखें list
Apr 23, 2026 | 09:21 PMVaishakh Pradosh Vrat: कब है बैशाख का अंतिम प्रदोष व्रत? इस मुहूर्त में विधिवत पूजा से महादेव होंगे प्रसन्न!
Apr 23, 2026 | 09:13 PMकोई हिचक नहीं, देखते ही गोली मार दो: होर्मुज में माइन बिछाने वालों पर ट्रंप का सख्त रुख, फिर बढ़ा तनाव
Apr 23, 2026 | 09:11 PMअब लगेगी गेहूं के अवैध भंडारण पर रोक, जबलपुर प्रशासन का मास्टरप्लान; मुखबरी करने वाले को मिलेंगे इतने रुपये
Apr 23, 2026 | 08:59 PMडूब चुका भ्रष्टाचार का सूरज, अमित शाह ने ममता सरकार पर बोला हमला! वीडियो शेयर कर TMC को दिखाया बाहर का रास्ता
Apr 23, 2026 | 08:52 PMPSL 2026 में आपा खो बैठा बल्लेबाज, मोहम्मद आमिर की कुटाई के लिए उठा लिया बल्ला; देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM














