-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Yavatmal Kelapur Child Marriage Stopped Karanwadi Village
आधी रात को पहुंची पुलिस और टीम! यवतमाल के केलापुर में सजने वाले थे 3 मंडप, प्रशासन ने फेरे लेने से पहले रोका
- Written By: प्रिया जैस
Yavatmal Child Marriage Stopped: यवतमाल के केलापुर में प्रशासन की बड़ी जीत। करणवाड़ी गांव में रुकवाए गए 3 बाल विवाह। जिला बाल संरक्षण कक्ष और पुलिस की सतर्कता से बचा बच्चियों का भविष्य।

बाल विवाह रोका (सौजन्य-सोशल मीडिया)
District Child Protection Unit Yavatmal: यवतमाल जिले के केलापुर तहसील के करणवाड़ी गांव में आयोजित होने वाले तीन नाबालिग बालिकाओं के बाल विवाह को जिला बाल संरक्षण कक्ष और स्थानीय प्रशासन की सतर्कता से समय रहते रोक दिया गया। करणवाड़ी में तीन नाबालिग लड़कियों के विवाह की गुप्त सूचना प्रशासन को मिली थी।
इस सूचना के आधार पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी विशाल जाधव, पुलिस निरीक्षक एल. डी. तावरे, जिला बाल संरक्षण अधिकारी देवेंद्र राजुरकर तथा चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक फाल्गुन पालकर के मार्गदर्शन में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन बाल विवाहों को रोकने में सफलता प्राप्त की।
इस कार्रवाई में सामाजिक कार्यकर्ता आकाश बुर्रेवार, सहायक पुलिस निरीक्षक रमाकांत खंदारे, चाइल्ड हेल्पलाइन पर्यवेक्षक गणेश आत्राम, ग्रामसेवक डी. टी. पेटवूले, पुलिस पाटिल निलेश पुणेकर, आंगनवाड़ी सेविका सुनंदा डेहनकर तथा एस. ए. पुणेकर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
अमरावती में 17 वर्षीय नाबालिग का जबरन बाल विवाह, विरोध पर पिता ने दी आत्महत्या की धमकी; 8 पर केस
नाती की जान का डर और गुप्तधन का झांसा; यवतमाल में सेवानिवृत्त कर्मचारी से ₹3.75 लाख ठगने वाला भोंदूबाबा बेनकाब
यवतमाल में सुरक्षित कृषि की पहल, कृषि विभाग ने शुरू किया छिड़काव जागरूकता अभियान
सभी संबंधित अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को बाल विवाह प्रतिबंधक कानून तथा इसके दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर समुपदेशन किया, जिसके बाद तीनों बाल विवाह रोक दिए गए। इस दौरान बालिकाओं के अभिभावकों से लिखित में यह आश्वासन भी लिया गया कि वे अपनी बेटियों का विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही करेंगे।
बालिका के भविष्य के साथ खिलवाड़
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी विशाल जाधव ने कहा बाल विवाह केवल कानून का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह एक बालिका के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जिले में कहीं भी ऐसी घटना की जानकारी मिले तो नागरिक तुरंत प्रशासन या 1098 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें। बाल विवाह कराने वाले माता-पिता, पुरोहित और इसमें शामिल अन्य लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें – नागपुर में आज भी होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; खापरखेड़ा में उखड़े हनुमान जन्मोत्सव के पंडाल
बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का प्रयास
सामाजिक कार्यकर्ता आकाश बुर्रेवार ने कहा जब हम करणवाड़ी पहुंचे, तब स्थिति संवेदनशील थी। लेकिन ग्राम स्तर की समिति और पुलिस प्रशासन के सहयोग से हम परिजनों को समझाने में सफल रहे। लड़कियों की शिक्षा पूरी होना और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखना समाज की जिम्मेदारी है। बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए हमारा प्रयास जारी रहेगा।
Yavatmal kelapur child marriage stopped karanwadi village
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













